RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री ने वर्ष 2023 एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले सर्विस एथलीटों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन को मंजूरी दी।

स्वर्ण पदक विजेताओें को 25 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 15 लाख रुपये, कांस्य पदक विजेताओं को – 10 लाख रुपये मिलेंगे।

नई दिल्ली/पीआईबी,24 फरवरी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सितंबर-अक्टूबर 2023 में हांगझू, चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों और चौथे एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले सशस्त्र बल कर्मियों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन को मंजूरी दे दी है। एशियाई खेलों और एशियाई पैरा दोनों खेलों में, स्वर्ण पदक विजेताओं को 25 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 15 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 10 लाख रुपये की नकद पुरस्‍कार राशि प्राप्‍त होगी।
कई सर्विस एथलीटों ने देश को गौरवान्वित किया इसके लिए रक्षा मंत्री ने इन एथलीटों को उनकी वापसी पर सम्मानित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने 45 स्‍वर्ण पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देने की मंजूरी भी दी जिसमें सात पैरा एथलीट शामिल हैं। इन 45 एथलीटों ने एशियाई खेलों में 09 स्वर्ण, 18 रजत और 17 कांस्य पदक जीते और एशियाई पैरा खेलों में 01 स्वर्ण, 04 रजत और 02 कांस्य पदक जीते।
रक्षा मंत्रालय द्वारा सशस्त्र बल कर्मियों के लिए पहली बार घोषित यह वित्तीय प्रोत्साहन इन एथलीटों को पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 के क्वालीफाइंग इवेंट में और अधिक बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा, जिसके लिए वे वर्तमान में तैयारी कर रहे हैं।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने 19 किलोग्राम गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:होटल जायेका में आयुष्मान भारत (डिजिटल) मिशन के अन्तर्गत कार्यशाला कि हुआ आयोजन।

rktvnews

खैरागढ़:रथयात्रा के अवसर पर ग्राम खमतराई में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में कार्यपालक सहायकों के साथ आवश्यक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment