RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:आय प्रमाण – पत्र जारी करने मे लापरवाही के खिलाफ आरा अंचल पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन : क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 20 फरवरी।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने आज एक ब्यान जारी कर संवाददाताओं को बतलाया कि आज दिन के लगभग 12 बजे अंचल पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष आय प्रमाण पत्र बनाने मे लापरवाही और सचेतन देर करने के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए प्रदर्शन किया तथा सभा की।
अंचल कार्यालय पर बोलते हुए भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा अंचल पदाधिकारी के द्वारा आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जारी करने मे जानबुझकर लापरवाही हो रही है.माले नेता ने कहा कि आरा अंचल कार्यालय मे कर्मचारी पहले लापता रहते है।जिससे आरा शहर व ग्रामीण इलाके की जनता काफी परेशान है। उन्होंने कहा की अगर कर्मचारी से आय प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट करा ली गयी तो अंचल पदाधिकारी अपना डोंगल नहीं लगा रहे है जिससे हजारों आय प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि 14 फरवरी 2024 से आरा अंचल पदाधिकारी के डोंगल नहीं लगने से हज़ारों आवेदकों का आवेदन पेंडिंग में है। उन्होंने कहा की कल अंचलाधिकारी से बात की तो वे एक तानाशाह कि तरह बात करने से इनकार कर दिए. तब हमने जिला पदाधिकारी से आय प्रमाण पत्र जारी करने के लिए निवेदन किया.तो उन्होंने कहा कि हम यह काम करवाते है.
भाकपा माले नेता ने कहा कि आज आरा अंचल पदाधिकारी के दफ्तर मे ताला लटका हुआ था यह देख लोग भड़क गये और वहां प्रदर्शन किया गया.इससे पहले भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने जिला पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को लेटर लिखकर वाटशाप के माध्यम से अवगत कराया।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने नीतिश भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उद्यमी योजना का लाभ आम गरीबों को देना नहीं चाहती जिनकी आय 6000 ₹ से कम है।
भाकपा माले नेता ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने जो जातिय गणना कराई थी उसमे यह जब आ ही गया है कि बिहार की आबादी का 34% परिवार की आय 6000 से कम है तो उसका लिस्ट अंचल कार्यालय को भेज देना चाहिए था जिससे आय प्रमाण पत्र जारी करने मे अंचल को सुविधा होती।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि दरअसल यह नीतिश भाजपा की सरकार गरीब विरोधी है। यह सरकार उद्यमी योजना का लाभ आम गरीबों को देना ही नहीं चाहती। इसीलिए अंचलापदाधिकारी 6000 से कम का आय प्रमाण पत्र जारी करने मे लापरवाही तथा देर कर रहे है।
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने जिला पदाधिकारी से मांग कि है कि उद्यमी योजना से लाभ के लिए आवेदन कि अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 से आगे बढाई जाय तथा आय प्रमाण पत्र व निवास प्रमाण पत्र आज के आज जारी किया जाए।

Related posts

भोजपुर :बदलो बिहार महाजुटान में व्यवसायी संघ पूरे तैयारी के साथ होगा शामिल।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिले में 603.32 करोड़ रुपये की लागत से 19 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

गिरीडीह:खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डॉ राजा कुमार द्वारा गिरिडीह जिले के बड़ा चौंक एवं तिरंगा चौक में औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर एसडीओ ने किया बिलौटी का दौरा व निरीक्षण।

rktvnews

अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई की हुई समीक्षा।

rktvnews

महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment