RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटर वाहन निरीक्षकों के साथ हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 17 फरवरी। दावा वादों के निराकरण में आनेवाली बाधाओं को दूर करने के लिए शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटर वाहन निरीक्षकों की बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आगामी 09 मार्च 2024 को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक दावा वादों का निपटारा किया जाना है।
उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की जो भी लम्बित मामले है उसे जल्द से जल्द पुरा करें।
उन्होंने कहा कि विभाग की स्तर से वाद के निपटारे में कठिनाई नहीं होनी चाहिए।
बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्यारह संजय प्रिया,अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव,जिला परिवहन पदाधिकारी,मोटर वाहन निरीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

गिरीडीह:शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: धनवार को मिला केंद्रीय विद्यालय का तोहफा।

rktvnews

भोपाल:किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे रैन बसेरा का उद्घाटन।

rktvnews

इन्दिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्‍द्र ने “नटराज : ब्रह्मांडीय ऊर्जा की अभिव्यक्ति” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर:गिरफ्तार तीन वारंटी गए जेल

rktvnews

Leave a Comment