RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बिहार:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन डॉ० ए०पी०जे० अब्दुलकलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश।

पटना/ बिहार (राकेश मंगल सिन्हा)16 फरवरी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन डॉ० ए०पी0जे०अब्दूल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी परिसरमें बन रहे भवन के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और एक-एक चीज के बारे में बारीकीसे जानकारी ली। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया और जहां तालाब का निर्माण कराया जारहा है उसे भी देखा और आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग के सचिवश्री कुमार रवि को निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कियह जल्द-से-जल्द बनकर तैयार हो जाएगा तो मुझे काफी खुशी होगी। डॉ० ए०पी०जे०अब्दुल कलाम साइंस सिटी विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक होगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने डॉ०ए०पी0जे0 अब्दुल कलाम साइंस सिटी के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृतजानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है औरएक्जीबिशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। भवन निर्माण के सचिव ने मास्टर प्लान केमाध्यम से पूरे साइंस सिटी परिसर के निर्माण कार्य एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री कोबताया। उन्होंने बताया कि यहाँ छात्र-छात्राओं को गाइड के माध्यम से विज्ञान की मूल बातेंबताई और दिखाई जाएंगी। यहाँ आनेवाले छात्र-छात्राओं के ठहरने की भी व्यवस्था होगी।मुख्यमंत्री के समक्ष डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी के निर्माण कार्य औरव्यवस्थाओं से संबंधित एक लघु फिल्म के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दी गई।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डॉवए०पी०जे0 अब्दुल कलाम साइस सिटी का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। इस साइंस सिटीके निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गई। बहुत पहले से इस साइंस सिटी केनिर्माण को लेकर हमारे मन में कॉन्सेप्ट था और हमने इसको लेकर अपना आइडिया दिया।जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो अपने आप में विशिष्ट होगा। इस परिसर में तालाब काभी निर्माण कराया जा रहा है जिससे जल संग्रहण में सुविधा होगी। व्यवस्थित ढंग से यहांपौधारोपण और ग्रीन एरिया डेवलप किया जा रहा है जिससे यह परिसर सुंदर और आकर्षकदिखेगा। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान सेजुड़ी हुई चीजों को गाइड के माध्यम से बेहतर ढंग से जानकारी दी जानी है इसको लेकरसारी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाले पर सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया।इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य तेजी से करें ताकिलोगों को आवागमन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग मिल सके और यातायात सुलभ रहे।
निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्र संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपककुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमाररवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी शीर्षतकपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: कांग्रेस जिला कार्यालय में बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती पर समारोह का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड द्वारा आयोजित सहकारिता के माध्यम से जैविक उत्पाद को बढ़ावा देने पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

एनसीसी का दो दिवसीय ‘वार्षिक नीति संवाद शिविर’ नई दिल्ली में आयोजित।

rktvnews

आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के महत्व,सुलभता और उपलब्धता पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा संग नेताओं ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित।

rktvnews

खैरागढ़:रजत जयंती के तहत इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में किया गया पौधारोपण।

rktvnews

Leave a Comment