RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बेतिया:आसन्न निर्वाचन के मद्देनजर प्रस्तावित डिस्पैच सेन्टर का जिलाधिकारी ने लिया जायजा!संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

बेतिया/ बिहार 16 फरवरी।आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर 2-रामनगर (अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए रामनगर प्रखंड में प्रस्तावित डिस्पैच सेंटर (राजकीय उत्क्रमित प्लस टू माध्यमिक विद्यालय, हरिनगर) का जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने आज निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पूरे परिसर का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा ईवीम सीलिंग और डिस्पैच के लिए पर्याप्त जगह की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्य भवन के समीप वाहन पड़ाव के लिए मैदान का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान कर्मियों को एक जगह से मतदान सामग्री, ईवीएम और वाहन मिल जाये, इसे सुनिश्चित करना है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर, प्रखंड विकास पदाधिकार, रामनगर को पोलिंग पार्टी डिस्पैच तथा ईवीएम डिस्पैच के संदर्भ में निर्वाचन आयोग के मानक के अनुरूप उक्त प्राप्त प्रस्ताव पर गहन विचार करते हुए शीघ्र प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा, अंजेलिका कृति, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, लालबहादुर राय, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रामनगर, चन्द्रगुप्त बैठा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

टाटा क्लासएज लिमिटेड और समसिध ग्रुप ऑफ स्कूल्स के बीच रणनीतिक शैक्षिक साझेदारी की घोषणा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा “चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल।

rktvnews

पेट्रोल पंप मालिक से लूट। पुलिस और लुटेरों के बीच हुई फायरिंग में एक अपराधी सहित आरक्षी को लगी गोली।

rktvnews

दुमका:जिला खेलकूद संघ दुमका द्वारा आयोजित 15वीं इंडोर स्पोर्ट्स 2025 का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment