RK TV News
खबरें
Breaking News

केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह और केन्द्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल 20 फरवरी को भोजपुर जिला मे तीन रिवर स्टेशन (कम्यूनिटी जेटी) सहित आधुनिक पीपा पुल और रिवर फ्रंट का शुभारंभ करेंगे।

आर के सिंह आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना।

आरा/ भोजपुर15 फरवरी। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद आर के सिंह और केन्द्रीय पतन,पोत,परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल 20 फरवरी मंगलवार को भोजपुर जिला मे तीन रिवर स्टेशन (कम्यूनिटी जेटी) सहित आधुनिक पीपा पुल और रिवर फ्रंट का शुभारंभ करेंगे। सांसद प्रतिनिधि ईं.धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि 20 फरवरी को केन्द्रीय जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह द्वारा बड़हरा विधानसभा के महुली घाट पर 3:00 बजे सायं को महुली घाट,ख्वासपुर और सिन्हा घाट के लिए भोजपुर जिला के लिए पहली बार रिवर स्टेशन (कम्यूनिटी जेटी) सहित महुली घाट से ख्वासपुर को जोड़ने वाली आधुनिक पीपा पुल सहित रिवर फ्रंट का शिलान्यास करेंगे। राष्ट्रीय जलमार्ग हल्दिया-वाराणसी पर यह भोजपुर जिला के लिए तीन कम्यूनिटी जेटी का निर्माण सौभाग्य की बात है।इससे जलमार्ग द्वारा बंगाल से उतरप्रदेश तक यात्रा, माल-ढुलाई सुलभता से किया जा सकता है,जिससे जिले का आर्थिक व्यवस्था और रोजगार सुदृढ़ होगा।
सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि 20 फरवरी को ही आरा से छतीसगढ़ को जोड़ने वाली ट्रेन जो आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी का लोकार्पण केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद आर के सिंह द्वारा सायंः5:30 बजे किया जाएगा। उक्त दोनो महत्वपूर्ण कार्यक्रमो के दौरान महुली घाट और आरा स्टेशन पर केन्द्रीय मंत्री द्वारा जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा।

Related posts

उप-राष्ट्रपति ने रामनवमी पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:द एड्रेस कॉलोनी प्रवेश मार्ग का विधि सम्मत हल निकाले : मंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यों के निष्पादन को लेकर बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:भू-विवाद मामलों के निष्पादन हेतु “अंचल-सह-थाना दिवस” का आयोजन।

rktvnews

भारत-यूएई संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन 2025 के लिए भारतीय सेना का दल रवाना हुआ।

rktvnews

दरभंगा:बहेड़ी के बिठौली पंचायत भवन में ए.डी.एम. के नेतृत्व में हुआ जन-संवाद।

rktvnews

Leave a Comment