RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बक्सर: जिलाधिकारी ने की वर्ष 2023-24 में किसानों से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक।

बक्सर/ बिहार 13 फरवरी।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज अधिप्राप्ति वर्ष 2023-24 में किसानों से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
बक्सर जिला में 5880 किसानों से 55668.67 एम0टी0 धान की अधिप्राप्ति की गई है। किसानों को अधिप्राप्त धान के विरूद्ध राशि का भुगतान 48 घंटे के अंदर उनके खाता में करने हेतु जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया।
धान अधिप्राप्ति में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने के कारण जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर से स्पष्टीकरण की माँग की गयी साथ ही कम अधिप्राप्ति करने वाले प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के विरूद्ध प्रपत्र क गठित करने एवं समितियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा अधिप्राप्ति किये गये धान का मिलिंग के पश्चात सी0एम0आर0 जमा करने की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि अरवा सी0एम0आर0 3654 मैट्रिक टन एवं उसना सी0एम0आर0 8410 मैट्रिक टन राज्य खाद्य निगम बक्सर के गोदाम में जमा कर दिया गया है। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में धान की अधिप्राप्ति ससमय पूर्ण करें।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:निर्वाचक अपने अपने मताधिकारो का करें प्रयोग इससे हमारे समृद्ध लोकतंत्र को मिलेगा नया आयाम:शीर्षत कपिल अशोक

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने डॉ० राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

दुबई के पिल्लई दंपति ने शिशु को लिया गोद।

rktvnews

राजकीय नलकूपों के संचालन को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ से मुलाकात की; एआई नवाचार और कौशल विकास में भारत की प्रगति पर बातचीत की।

rktvnews

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) स्कीम की गर्वनिंग बोर्ड की बैठक !गोबर बैंक जैसी योजना पर विचार करें कृषि अधिकारी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment