RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:भालपट्टी थाना के मुरिया गाँव की खबर एक अफवाह: एसडीओ

धर्म परिवर्तन का नही, बल्कि जमीनी विवाद का है मामला : एस.डी.ओ

दरभंगा/05 फरवरी।भालपट्टी थाना के मुरिया गाँव की राजधन देवी एवं उनके पुत्र विक्की कुमार के आवेदन पर जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर विकास कुमार को विगत शुक्रवार को मामले की जाँच करने का आदेश अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर श्री अमित कुमार के साथ संयुक्त रूप से हेतु दिया था।
मामले की जाँच करने के उपरान्त आज अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन कर मामले की हकीकत बताई गई।
अनुमण्डल पदाधिकारी ने बताया कि यह मामला धर्म परिवर्तन या धार्मिक विवाद से संबंधित बिल्कुल नहीं है, बल्कि जमीनी विवाद का है।
उन्होंने कहा कि आवेदक अपना घर का दरवाजा और खिड़की उत्तर की ओर जहाँ सरकारी जमीन है,खोलना चाहता है और उनके पड़ोसी, उसे वहाँ दरवाजा/खिड़की खोलने नहीं देता है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जाँच आदेश मिलने के उपरान्त शुक्रवार के ही रात को वे अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर के साथ स्थल पर पहुँचकर पूरे मामले की जाँच की।
जाँच के क्रम में पाया गया कि दोनों पक्षकार के बीच में एक लंबी खाली सरकारी जमीन है, जिसको लेकर विवाद हो रहा है, उस जमीन की पैमाइश अंचल अमीन एवं अंचलाधिकारी द्वारा कराई गई है। वहाँ बताया गया है कि सरकारी जमीन का उपयोग सड़क के रूप में किया जाए, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से जो नियम है, उसका उल्लंघन नही किया जाए।
जाँच के दौरान वहाँ महिलाएं भी उपस्थित थीं और गाँव के बहुत सारे लोग थे, लेकिन किसी तरह का धार्मिक विवाद या दंबगई का मामला प्रकाश में नही आया है।
उन्होंने गलत न्यूज वायरल करने वाले मीडिया से इस संबंध में प्रसारित गलत न्यूज़ का खण्डन करने हेतु भी कहा है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100वीं जन्‍म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

आईसीजी ने 600 करोड़ रुपये मूल्य के 86 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए और पाकिस्तानी जहाज से चालक दल के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 जनवरी 25

rktvnews

राष्ट्रपति ने गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया।

rktvnews

आपदा एवं विकासात्मक कार्यों तथा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह।

rktvnews

Leave a Comment