RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर डीएम एवं आरईडी के बीच हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 02 फरवरी।जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के कार्यालय प्रकक्ष में दरभंगा एयरपोर्ट के विकास कार्य को गुरुवार को लेकर जिलाधिकारी एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता के रीजनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर निवेदिता दुबे, दरभंगा एयरपोर्ट के डायरेक्टर पार्थव सहाय के साथ बैठक हुई।
बैठक में हवाई अड्डा के चाहरदिवारी निर्माण कार्य,बिजली के पोल एवं तार हटाने के कार्य की प्रगति की स्थिति पर चर्चा की गई।
साथ ही यात्रियों को पार्किंग की सुविधा एवं एयरपोर्ट गेट के समीप पर्याप्त प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एवं अन्य यात्री सुविधा विषयों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में अपर समाहर्त्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,अश्वनी कुमार,नीरज प्रकाश एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

29 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बिहार:राज्य में उत्पादित खाद्यन्नों के भंडारण क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार गोदामों का करा रही निर्माण: सहकारिता मंत्री

rktvnews

भोजपुर:बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का शाखा सम्मेलन सदर अस्पताल परिसर में संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने जोधपुर में की जनसुनवाई।

rktvnews

महाकुंभ:खोए हुए परिजनों को अपनों से मिला रहा खोया-पाया केंद्र, एआई तकनीक साबित हो रही वरदान।

rktvnews

जिले मे हो रहे अपराधिक घटनाओ पर भाजपा मे आक्रोश! आंदोलन करने की चेतावनी।

rktvnews

Leave a Comment