RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आर्थिक व सामाजिक न्याय के बिना देश की प्रगति संभव नहीं : राहुल गांधी

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिंहा) 01 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक और आर्थिक न्याय के बिना देश का विकास संभव नहीं है। सामाजिक न्याय का पहला कदम हिंदुस्तान का एक्सरे है। यह सब जातीय जनगणना से ही संभव है। देश में किस वर्ग की कितनी आबादी है, कितने अमीर और कितने गरीब हैं, कितने किसान और मजदूर हैं, यह जानना जरूरी है। इसके बिना सामाजिक न्याय संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि देश में सामाजिक न्याय हो। इसीलिए मुख्य मुद्दा से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा धर्म और अन्य मुद्दों को उछालती रहती है ताकि जनता उसी में उलझी रहे। आर्थिक न्याय के संबंध में बताते हुए उन्होंने मखाने की माला का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि मखाना गरीब, मजदूर एवं किसानों के खून पसीने की कमाई है। जिसे वे दिन रात मेहनत करके और पानी में भींग कर पैदा करते हैं। इसके लिए किसानों को 250 से 300 रूपये प्रति किलो की रकम मिलती है जबकि यह मखाना बाजार में काफी महंगा बिकता है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में इसकी बहुत मांग है और वहाँ यह ₹1500 प्रति किलो की दर से बिकता है। इसका फायदा किसानों को न मिलकर बिचौलियों को मिल जाता है। यह आर्थिक अन्याय है और इस आर्थिक अन्याय को दूर करने के लिए आर्थिक न्याय जरूरी है ताकि गरीब, मजदूर और किसानों को उनका वाजिब हक मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा “इंडिया” गठबंधन देश की जनता को सामाजिक और आर्थिक न्याय देगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार खेती और मजदूरी करने वालों की मदद नहीं करती है। उनके लिए बैंक के दरवाजे बंद रहते हैं। लेकिन चुनिंदा अरबपतियों के लिए सरकार के दरवाजे खुले रहते हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि हम अपने मन की बात नहीं करते हैं बल्कि हम आपके मन की बात सुनते हैं और आपकी समस्याओं को जान कर उसके समाधान का प्रयास करते हैं। हम नफरत के बाजार में मोहम्मद की दुकान खोलते हैं। केंद्र की सरकार नफरत का वातावरण पैदा कर रही है। सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ में राहुल गांधी का स्वागत किया और उनका अभिवादन स्वीकार किया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उद्योगों में, प्राइवेट एजुकेशन में हॉस्पिटल, सहित अन्य सेक्टर में दलित, ओबीसी एवं आदिवासी को न्याय नहीं मिल रहा है। इसके लिए देश का एक्स-रे होना अति आवश्यक है। खराब मौसम के कारण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्णिया में भारत जोड़ो नया यात्रा में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने वेबकास्टिंग के माध्यम से लोगों को संबोधित किया।

Related posts

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के प्रधान सचिव एवं अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

10वीं पेंशन अदालत – 85 पेंशनभोगियों की शिकायतों का निवारण।

rktvnews

वैशाली:“आमजन से मिलने का कार्यक्रम” वैशाली जिले के सभी कार्यालयों में लागू : जिलाधिकारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 मई 26

rktvnews

चतरा के प्रखंडों और पंचायतों में गांधी जयंती पर सभा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment