RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रायपुर : श्री रामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राज्यपाल ने घरों एवं मंदिरों में उत्सव मनाने एवं दीप दान करने की अपील की।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 21 जनवरी।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश एवं प्रदेश के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित श्रीराम लला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह पवित्र अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए मेरा आग्रह है कि आप अपने घरों में उत्सव मनाएं और दीप जलाएं, रोशनी करें और दीपदान करें। स्थानीय मंदिरों में भी समारोह आयोजित करें। इस प्रकार से हम इस पवित्र अवसर पर श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा और उत्साह प्रदर्शित करें। ऐसे सामूहिक प्रयासों के माध्यम से हम एकता और सद्भावना को बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं।
राज्यपाल ने आम जनता से अपील की है कि इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए हम एकजुट हों। भगवान श्री राम का आशीर्वाद हमारे देश और हम सबके जीवन में खुशी, समृद्धि और शांति लाए।

Related posts

भोजपुर : उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति से भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात।

rktvnews

चतरा:जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर : डीडीसी ने बिलौटी मे किया स्थल निरीक्षण! जवइनिया के कटाव पीङितों को आवंटित जमीन के वस्तु स्थिति की ली जानकारी।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: महाराज जरासंध जयंती समारोह आयोजित।

rktvnews

जातीय संघर्ष में ‘सुलगता’ मणिपुर।

rktvnews

Leave a Comment