RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन भान किया गया रवाना!डीएम व एसएसपी ने दिखायी हरी झंडी।

दरभंगा/बिहार 20 जनवरी।दरभंगा जिला के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक-एक मोबाईल डेमोंसट्रेशन भान के माध्यम से ईवीएम प्रदर्शन को लेकर कुल 10 मोबाइल भान को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा रवाना किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता-सह-जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, संयुक्त निदेशक जन-संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार,जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज,श्रम अधीक्षक राकेश कुमार रंजन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधिगण में भाजपा के प्रतिनिधि अशोक नायक, जिलाध्यक्ष बासपा सुनील कुमार मंडल, लोजपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार झा एवं अन्य प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दरभंगा जिला के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक-एक मोबाईल डेमोंसट्रेशन भान के माध्यम से ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन भान में ईवीएम एवं वीवीपैट रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह भान प्रत्येक मतदान केंद्र पर जाकर मतदाताओं को प्रशिक्षित एवं जागरूक करेगी,यह भान लगातार भ्रमण करेगी। लोकतंत्र को हम मजबूत करें इसके लिए जरूरी है कि सभी मतदाता ईवीएम को समझे और जाने,किस तरह से मतदान करना है,यह समझे।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगामी लोकसभा के मद्देनजर पुराने एवं नए वोटर उन सबों की जागरूकता के लिए दरभंगा के प्रत्येक मतदान केंद्र पर जागरूकता अभियान चलाने के लिए 10 वाहन को रवाना किया गया है।
उन्होंने कहा कि लोगों के मन में ईवीएम के संबंध में जो भी शंका है,उसे पूछ सकते हैं, देख,सकते हैं।
उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला के सभी मतदाता से अपील है कि वे इस अवसर का लाभ उठावें और यदि मन में कोई शंका है तो उसका समाधान कर लें। नए मतदाता भली भांति ईवीएम को समझे ताकि आने वाले चुनाव में आसानी से अपने माताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Related posts

भाजपा भोजपुर द्वारा प्रधानमंत्री के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को वर्चुअली सुना एवं देखा गया।

rktvnews

चतरा:नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग।

rktvnews

नई दिल्ली:शताब्दी साहित्यकार रामदरश मिश्र पर केन्द्रित दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी।

rktvnews

डॉ० राम मनोहर लोहिया

rktvnews

झारखंड: चतरा:देर रात व्यम प्रेक्षक ने चेक पोस्ट का किया निरीक्षण।

rktvnews

सामाजिक ऑडिट सलाहकार निकाय (एसएएबी) की पहली बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

Leave a Comment