RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर जिला एड्स नियंत्रण इकाई द्वारा एचआईवी एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय संवेदीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर 18 जनवरी।आज सदर अस्पताल आरा के जिला एड्स नियंत्रण इकाई भोजपुर के द्वारा GNM बिल्डिंग सभागार में एचआईवी एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय संवेदीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य लक्ष्य एचआईवी एवं एचआईवी संक्रमितों के बच्चों को समाज कल्याण के अंतर्गत परवरिश योजना से जोड़ने हेतु भोजपुर जिला के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला महिला पर्यवेक्षक को इस विषय पर प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था एवं लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कार्यक्रम का उन्मुखीकरण किया गया। इस कार्यक्रम में जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी सह संचारी रोग पदाधिकारी डॉ . ए अहमद, भोजपुर जिला के ए सी एम ओ डॉ. के एन सिंह, जिला पर्यवेक्षक राकेश कुमार सिंह , ए आर टी के परामर्शी विजय कुमार ,लैब टेक्नीशियन सोनू कुमार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भोजपुर जिला के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला के प्रत्येक प्रखंड से महिला पर्यवेक्षक ने भाग लिया।

Related posts

आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर स्वर्गीय कृष्णैया की पत्नी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 8 मई को करेगी सुनवाई।

rktvnews

भोजपुर:लू लगने से टेम्पो चालक की मौत।

rktvnews

डीआरआई ने सूरत में 2 किलोग्राम कोकीन की खेप जब्त की; एक व्यक्ति गिरफ्तार।

rktvnews

सशक्त भारत: सीएससी सीएसआर संगोष्ठी 2025 सीएसआर के माध्यम से तकनीक-संचालित ग्रामीण परिवर्तन का समर्थक।

rktvnews

जयपुर:परिवहन विभाग की पहल, स्टूडेंट्स को दी बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी।

rktvnews

झारखंड:स्वीप” अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर नए मतदाताओं के साथ कॉफी विथ डीसी कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment