RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

एनएचपीसी, चेशर होम इंडिया (दिल्ली इकाई) के शारीरिक और मानसिक दिव्यांगजनों को चिकित्सा देखभाल और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करेगी।

नई दिल्ली/18 जनवरी।एनएचपीसी और चेशर होम इंडिया, दिल्ली इकाई के बीच कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसका उद्देश्य ओखला रोड स्थित चेशर होम इंडिया, दिल्ली इकाई में रहने वाले शारीरिक और मानसिक दिव्यांगजनों को चिकित्सा देखभाल और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है। इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत एनएचपीसी चेशर होम इंडिया, दिल्ली इकाई में रहने वालों को एक साल तक चिकित्सा और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करेगी। इसके अलावा इनकी देखभाल के लिए डॉक्टरों, नर्सों, मनोचिकित्सकों और परिचारकों की नियुक्ति की व्यवस्था की भी जाएगी।
इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर 17 जनवरी, 2024 को हरियाणा के फरीदाबाद में एनएचपीसी के महाप्रबंधक (सीएसआर और सतत विकास) और चेशर होम इंडिया की प्रबंध समिति के सदस्य सेवानिवृत्त मेजर जनरल विजय कृष्ण ने हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) और कार्यकारी निदेशक (सीएसआर व एसडी) उत्तम लाल उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बीपीओ का तोहफा।

rktvnews

राजस्थान:अमेरिका के उपराष्ट्रपति को भावभीनी विदाई।

rktvnews

भोजपुर:महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर विद्यालय के बच्चों द्वारा भव्य साइंस एग्जीबिशन का हुआ आयोजन।

rktvnews

पटना:एसआरपी कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष का धूमधाम से मना जन्मदिन।

rktvnews

गढ़वा:सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्यालय में आवासित रहना होगा अनिवार्य:उपायुक्त

rktvnews

डालमिया सीमेंट ने ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल के तहत पूर्वी भारत के 400 से अधिक अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment