RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

हनुमानगढ़:जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर कार्यवाही!7 वाहनों पर कार्यवाही, 7.78 लाख जुर्माना वसूला।

हनुमानगढ़/राजस्थान 17 जनवरी। राज्य में खनिजों के अवैध खनन, निर्गमन और भण्डारण की रोकथाम हेतु तथा अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु खान विभाग, राजस्व, वन, परिवहन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दलों द्वारा विशेष अभियान 15 जनवरी से 31 जनवरी, 2024 तक चलाया जा रहा है। जिला कलक्टर द्वारा जिले में अवैध खनन, निर्गमन और भण्डारण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जिले में खान विभाग, राजस्व, वन, परिवहन एवं पुलिस विभाग को शामिल करते हुए 4 दलों का गठन किया गया है।
सहायक खनिज अधिकारी एस सी अग्रवाल ने बताया कि इन टीमों द्वारा 15 जनवरी से 17 जनवरी तक अलग-अलग स्थानों पर सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान 5 वाहनों खनिज मैशनरी स्टोन 243.72 टन का अवैध परिवहन करते हुए मिले। सभी 5 वाहनों से मौके पर ही जुर्माना राशि 5,85,391 रुपए वसूल की गई और 2 वाहनों में खनिज जिप्सम 34.00 टन का अवैध परिवहन करते हुए मिलने पर मौके पर ही जुर्माना राशि 1,93,000 रुपए वसूल की गई। इस प्रकार पिछले तीन दिनों में कुल 7 प्रकरण बनाए जाकर जुर्माना राशि 7,78,391 रूपये वसुल की गई है। जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में अवैध खनन, निर्गमन और भण्डारण के विरुद्ध कार्यवाहिया लगातार जारी रहेगी।

Related posts

सिवान: डीएम ने कड़ाके की ठंड में गरीबों और असहायों को दी राहत,कंबलों का किया वितरण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

नवनिर्मित वेयर हाउस का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केन्द्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:अधिवक्ता स्व अवधेश कुमार चौधरी की पुण्यतिथि पर तैलचित्र का हुआ अनावरण।

rktvnews

बक्सर:डुमरांव विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा,सामान्य प्रेक्षक एन. के. गुंडे द्वारा RO-cum-SDO डुमरांव एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment