RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

वैशाली: मकर संक्रांति के अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने खेला फैंसी क्रिकेट मैच।

वैशाली/ बिहार 14 जनवरी।मकर संक्रांति के अवसर पर हाजीपुर स्थित पुलिस लाइन के मैदान में प्रशासनिक पदाधिकारियों के क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन वैशाली के पदाधिकारियों की दो टीम बनाई गई थी। एक टीम का नेतृत्व जिलाधिकारी स्वयं कर रहे थे जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व एडीएम वैशाली ने की। इस मैच में जिला के वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी हिस्सा लिया।मैच 15-15 ओवर का कराया गया। टॉस जिलाधिकारी एकादश के कप्तान जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने जीता और पहले बैटिंग का चुनाव किया।
मैच में जिलाधिकारी एकादश की टीम ने पहले खेलते हुए पहले 15 ओवर में 9 विकेट खोकर कुल 111 रन बनाए जिसमें सर्वाधिक रन निलेश कुमार के द्वारा बनाया गया। उन्होंने दो छक्के की मदद से कुल 29 रन बनाए।दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खुद डीएम रहे।डीएम ने कुल 14 रनों का योगदान किया और नॉट आउट वापस लौटे। जिलाधिकारी एकादश के अधिकतर बल्लेबाज छक्का उड़ाने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच पकड़े गए।
इस मैच में अपर समाहर्ता ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अपर समाहर्ता की टीम 96 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें सबसे बड़ा योगदान इंद्रजीत कुमार का रहा जिन्होंने एक चौका, एक छक्का की मदद से 28 रन बनाए। जिलाधिकारी इस मैच में विकेट कीपिंग करते हुए नजर आए। उनकी टीम की ओर से एसडीएम महनार ने बढ़िया गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
मैच का आयोजन जिला खेल कार्यालय एवं अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के सौजन्य से कराया गया। मैच में हाजीपुर के जाने-माने अंपायर संजीव कुमार राय एवं अनुज कुमार ने अंपायरिंग की। प्रमेंद्र कुमार सिंह ने थर्ड अंपायर की भूमिका निभाई।

Related posts

जब राष्ट्र बनाने वाले खुद भूखे हों तो राष्ट्र कैसे बनेगा? : प्रो चन्द्रशेखर वर्मा

rktvnews

जयपुर:मुख्य सचिव से भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने की मुलाकात।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने वीसी के माध्यम से की प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों संग महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 मार्च 26

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर: राजद प्रदेश महासचिव ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा,हो रहे कटाव का लिया जायजा,राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।

rktvnews

Leave a Comment