RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री ने मनाया पंजाबी समाज के साथ लोहड़ी का त्योहार।

जयपुर/राजस्थान 14 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जयपुर में गोकाष्ठ लोहड़ी महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने लोहड़ी को प्रज्वलित कर प्रदेश की समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। उन्होंने सभी लोगों को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान के पंजाबी समुदाय के बीच आकर इस हर्षोल्लास के पर्व को मनाना सौभाग्य की बात है। किसान की फसल पकने पर मनाया जाने वाला लोहड़ी का त्योहार सुख एवं समृद्धि का उत्सव है। सभी आयु वर्ग के लोग एक जैसे उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाते हैं, इससे सामाजिक भाईचारा, परिवार की एकजुटता और पुरानी पीढ़ी द्वारा नई पीढ़ी में संस्कारों का संचार प्रबल होता है।उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज सेवा एवं धर्म के कार्यों में अग्रणी रहता है। इस समाज के लोगों द्वारा गरीब-निर्धन परिवारों को चिन्हित कर उनके लिए उचित व्यवस्थाएं की जाती है, जो कि अनुकरणीय है। इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा एवं बालमुकुन्द आचार्य तथा रवि नय्यर, चन्द्र मोहन बटवाड़ा सहित पंजाबी समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:भाकपा-माले नवादा ब्रांच कमेटी सदस्य का•हरिशंकर प्रसाद सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का धार्मिक अवसर है पितृपक्ष : डॉ अजय ओझा

rktvnews

उत्तराखंड:जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखण्ड के पांच वीर सपूतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान तथा सह प्रभारी हेमंत विश्व शरमा पंहुचे रांची।

rktvnews

17 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

आरा सांसद ने उपमुख्यमंत्री के समीक्षात्मक बैठक में बाढ़, जमीन सर्वे, होमगार्ड बहाली, स्मार्ट मीटर,95 लाख परिवार को 2 लाख उधमी योजना सहित रोड़, अस्पताल से जुड़े कई सवालों को उठाया और सौपा ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment