RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीआरओ द्वारा नियोजित आकस्मिक भुगतान वाले श्रमिकों के लिए समूह (टर्म) बीमा योजना शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

आकस्मिक भुगतान वाले श्रमिकों (सीपीएल) की किसी भी प्रकार की मृत्यु पर उनके परिवार को बीमा के रूप में 10 लाख रुपये मूल्य की बीमा राशि मिलेगी।

नई दिल्ली/13 जनवरी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन/जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स द्वारा विभिन्न जारी परियोजना कार्यों के लिए नियोजित आकस्मिक भुगतान वाले श्रमिकों (सीपीएल) के लिए एक समूह (टर्म) बीमा योजना शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत आकस्मिक भुगतान वाले श्रमिकों (सीपीएल) की किसी भी प्रकार की मृत्यु पर उनके परिवार/निकट संबंधियों को बीमा के रूप में 10 लाख रुपये मूल्य की बीमा राशि प्रदान की जायेगी।
खतरनाक कार्य स्थलों, खराब मौसम वाले, दुर्गम इलाकों और पेशे की वजह से उत्पन्न होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरे वाली स्थितियों में तैनात सीपीएल के जीवन के गंभीर जोखिम को ध्यान में रखते हुए और उनके नियोजन काल के दौरान हुई/रिपोर्ट की गई मौतों पर विचार करते हुए, मानवीय आधार पर बीमा कवरेज का प्रावधान सीपीएल के लिए मनोबल बढ़ाने वाला एक ठोस कदम साबित होगा। यह योजना देश के अंदरूनी और दूर-दराज के इलाकों में काम करने वाले सीपीएल के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े एक उपाय के रूप में काम करेगी। इससे उनके परिवारों की आजीविका सुरक्षित करने में काफी मदद मिलेगी।
इस तथ्य को याद रखा जा सकता है कि रक्षा मंत्री ने हाल ही में सीपीएल की बेहतरी के लिए कई कल्याणकारी उपायों को मंजूरी दी थी।
इसमे शामिल है:
पार्थिव शरीर का संरक्षण एवं परिवहन तथा सहायक (अटेंडेंट) के परिवहन भत्ते की पात्रता।
अंत्येष्टि संबंधी सहायता को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया गया।
मृत्यु आदि की स्थिति में तत्काल सहायता के रूप में 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि का अग्रिम भुगतान।

Related posts

होली पर विशेष -कला/साहित्य/इतिहास में होली।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने साईं एग्रो इंडस्ट्रीज, कुमारबाग का किया निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

एआईआईए और विज्ञान भारती ने नई दिल्ली में ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट्स एंड टेक्नोक्रेट्स फोरम बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर : प्रतिष्ठित व्यवसायी रोहित सिंह के निधन पर व्यवसायी संघ ने गहरा दुख किया व्यक्त।

rktvnews

फ्लाई ऐश उपयोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिले चार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार।

rktvnews

Leave a Comment