RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

वैशाली:उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने मोहनपुर ,राघोपुर अस्पताल का किया निरीक्षण।

वैशाली/ बिहार 10 जनवरी।उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा रेफरल अस्पताल ,मोहनपुर ,राघोपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में ओपीडी की स्थिति ,दवा की स्थिति, जांच की स्थिति, xray की स्थिति का जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी ,वैशाली द्वारा बताया गया कि ओपीडी की संख्या की काफी अधिक है ,साथ ही संस्थागत प्रसव भी हो रहे हैं तथा परिवार नियोजन ऑपरेशन भी किए जाते हैं ।चिकित्सा एवं कर्मियों का पद स्वीकृत नहीं होने के कारण थोड़ी समस्या होती है, इस संबंध में माननीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बताया गया कि सभी तरह का पद स्वीकृत कर दिया गया है ,1 से 2 महीने में वित्त विभाग से स्वीकृत होकर आ जाएगा ।साथ ही साथ राघोपुर अंतर्गत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर सभी तरह के चिकित्सीय सुविधा एवं जांच की सुविधा मरीजों एवं उनके परिजनों को हमेशा मिलता रहे इसको ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया है। जो सुविधा रेफरल अस्पताल में मिल रही थी उससे वह संतुष्ट नजर आए तथा और बेहतर करने हेतु संकल्प लिया गया।
मौके पर जिला पदाधिकारी के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक वैशाली सिविल सर्जन वैशाली, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी थाना अध्यक्ष ,प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य),जिला योजना समन्वयक,एवम प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’ का शुभारम्भ! राज्य सरकार के फैसले रच रहे इतिहास ,इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना बनेगी महिला सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

rktvnews

भोजपुर:सम्मान समारोह में बोले प्राचार्य प्रो पालित – धैर्य अनुशासन और नियमित अभ्यास से बनेगा सुंदर भविष्य।

rktvnews

भोजपुर:योग्य लाभुकों को हर हाल में मिलेगा लाभ: डीएम

rktvnews

भोजपुर : राहुल तिवारी सहित चार ने किया नामांकन! नामांकन का खाता खुला।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सहरसा जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

जयपुर:संविधान के प्रति अश्रद्धा पैदा ना करें और ना करने दें – विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment