RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जीवन की अंतिम यात्रा.. ! : उत्तम कुमार तिवारी ” उत्तम”

उत्तम कुमार तिवारी ” उत्तम” (लखनऊ)

 जीवन की अंतिम यात्रा !

जीवन की अंतिम यात्रा पर
हम निकल पड़े थे सज धज कर
चार कहार बने मित्र गण उठा लिया मेरी डोली को
चला घर से मै ऐसे जैसे चला प्रिया मिलन को

मेरा दम्भ द्वैष पाखंड ज्ञान और अज्ञान
मेरा सब अभिमान मान और सम्मान
छूट गये थे ऐसे मुझसे जैसे हो पतझड
मै चला अपने पथ पर लेकर केवल तन

कुछ राम नाम को गाते थे
कुछ आपस मे बतलाते थे
कुछ लिए वेदना थे मन मे
कुछ मेरी बात बताते थे ।

कुछ के आँखों मे नीर भरे थे
कुछ चुप चाप मौन खड़े थे
कुछ सोच रहे थे खड़े खड़े
मै सबको देख रहा था पड़े पड़े ।।

जीवन की सारी कमाई छोड़ कर
चल पड़ा था खाली हाथ को कर
सब छोड़ दिया था ये कह कर
अब पहुँच गया हूँ अपने निज घर ।।

जीवन की अंतिम यात्रा पर
हम निकल पड़े थे सज धज कर ।।

साभार “शब्दों की सरिता”मंच

Related posts

भारत सरकार ने मणिपुर की राज्यपाल की अध्यक्षता में मणिपुर में शांति समिति का गठन किया।

rktvnews

उज्जैन:गंगा दशहरा पर्व के लिए घाटों पर विशेष सौंदर्यीकरण और लाइटिंग की जाए : कलक्टर

rktvnews

जयपुर:डीजीपी ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक।

rktvnews

शिक्षकों के सहभाग से ही भारत बनेगा विश्व गुरु- प्रो० सच्चिदानंद जोशी

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए।

rktvnews

Leave a Comment