RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

बागपत में संस्कृति उत्सव 2023 का आयोजन: क्षेत्र के लोक कलाकारों को मिला अनोखा मंच।

बागपत/उत्तर प्रदेश 02 जनवरी।उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाने और लोककला को देश समेत दुनियाभर में प्रसिद्धि दिलाने की दिशा में प्रयासरत उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की पहल पर मंगलवार को लोकमंच कलेक्ट्रेट पर जिला स्तरीय संस्कृति उत्सव का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागी और दर्शक जुटे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में तहसील स्तरीय संस्कृति उत्सव के विजेता कलाकारों ने प्रतिभाग कर मनमोहक प्रस्तुति देकर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। हमारी संस्कृति हमारी पहचान थीम पर आधारित कार्यक्रम में शामिल होकर गांव, ब्लॉक, तहसील के लोक कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। कार्यक्रम में लोक गीत, लोक नृत्य पर आधारित गायन (एकल एवम सामूहिक), नृत्य (सामूहिक) तथा नाटक विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
विदित हो कि 26 से 28 दिसंबर तक तहसील स्तरीय संस्कृति उत्सव में गायन, वादन, नृत्य और नाटक विधाओं में स्पर्धाओं का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र के युवा कलाकारों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया और जिला स्तरीय संस्कृति उत्सव हेतु चयनित हुए। मंगलवार को जिला स्तरीय संस्कृति उत्सव में देशभक्ति और सांस्कृतिक गीतों पर विजेता कलाकारों ने प्रस्तुति दी और प्रत्येक प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हुआ जिसमें वादन में रमन प्रथम, सत्यम द्वितीय और हर्ष तृतीय रहे। नृत्य में रमणिका प्रथम, सागर द्वितीय, सागर तृतीय रहे। समूह नृत्य में सिमरन प्रथम, प्राची द्वितीय, जीजीआईसी बावली तृतीय रहे। एकल गायन में विंध्या सागर मौर्य और मनीषा प्रथम, सचिन गुप्ता और संजीव कुमार द्वितीय रहे। समूह गायन में एसपीआरसी कॉलेज की टीम प्रथम रही।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है जब क्षेत्र के कलाकार अपनी संस्कृति के संरक्षण की पहल से जुड़ रहे है और इसको आत्मसात कर रहे है। शासन की इस अनूठी पहल का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है जिसके लिए कलाकारों को प्रतियोगिता के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया। अब जिले स्तर के विजेताओं को मंडल स्तर और फिर प्रदेश स्तर पर सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुति देना का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, बीएसए आकांक्षा रावत, एएलसी विनीता सिंह, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, मौजूद रहे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

खैरागढ़:हबीब तनवीर के प्रसिद्ध नाटक ‘मोर गांव के नाव ससुरार मोर नाव दमाद’ का सफल मंचन।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने जकार्ता में तिमोर-लेस्ते के रक्षा मंत्री के साथ बातचीत की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:अधिवक्ता के आवेदन पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान।

rktvnews

भोजपुर:तुलसी ने जीता स्वर्ण व रजत पदक, अल-हफ़ीज़ कॉलेज का नाम रोशन।

rktvnews

Leave a Comment