RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माता की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार 01 जनवरी। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माता परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा ,हरनौत स्तिथ कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर अपनी माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज रामलखन सिंह एवं धर्मपत्नी मंजू सिन्हा की भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार पुत्र निशांत कुमार एवं निकट परिजनों ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,परिवहन मंत्री शीला कुमारी,सांसद कौशलेंद्र कुमार,सांसद अनिल हेंगडे,विधायक जितेंद्र कुमार,विधायक हरी नारायण सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी,विधान पार्षद ललन सराफ,बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदय कांत मिश्र,बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा,बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास,बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो ईरशादुल्ला,जदयू राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन,मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार,भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह ,जिलाधिकारी पटना चंद्रशेखर सिंह,जिलाधिकारी नालंदा शशांक शुभंकर,पटना प्रक्षेत्र आईजी राकेश राठी,वरीय पुलिस अधीक्षक पटना,राजीव मिश्रा,पुलिस अधीक्षक नालंदा अशोक मिश्रा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं गणमान्य व्यक्तियों ,शुभचिंतकों,एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख शांति और समृद्धि की कामना भी की।कल्याण बिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफ़ी प्रफुल्लित थे।मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों को समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर:महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर विद्यालय के बच्चों द्वारा भव्य साइंस एग्जीबिशन का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

लखनऊ में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के दौरान डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि चरित्र का निर्माण भी होता है।

rktvnews

आरजी कर मामले में संघर्ष के कुछ ‘अद्वितीय’ पहलू।

rktvnews

बिहार सरकार ने मिशन कर्मयोगी के तहत आई-गॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर 2.4 लाख से अधिक सरकारी अधिकारियों को सम्मिलित किया।

rktvnews

Leave a Comment