RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

ऐपवा का तीसरा आरा नगर सम्मेलन सम्पन्न!संगीता सिंह नगर सचिव एवं शोभा मंडल बनी नगर अध्यक्ष।

आरा /भोजपुर 30 दिसंबर।ऐपवा का तीसरा आरा नगर सम्मेलन शांति देवी सभागार क्रांति पार्क पूर्वी नवादा आरा में आयोजित किया गया।
नगर सम्मेलन शुरू होने से पहले ऐपवा नेत्री शांति देवी,मीना राय,सोनपातो देवी की याद में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई!पांच सदस्यीय अध्यक्षमंडल जिसमें संगीता सिंह,शोभा मंडल,रमिता देवी,कलावती देवी,पुष्पा देवी शामिल थी।नगर सम्मेलन में पर्यवेक्षक ऐपवा जिला सचिव इंदू सिंह मौजूद थी।नगर सम्मेलन में विदाई कमेटी की ओर से नगर सचिव शोभा मंडल ने पिछले काम-काज की रिपोर्ट पेश की जिस पर कई महिला प्रतिनिधियों ने संगठन के विस्तार की बातें रखीं।नगर सम्मेलन के बाद 17 सदस्यीय नगर कमेटी का गठन किया गया जिसमें संगीता सिंह नगर सचिव व शोभा मंडल नगर अध्यक्ष चुनी गई!नगर सम्मेलन में सैंकड़ों महिला प्रतिनिधि शामिल हुई!
नगर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ऐपवा जिला सचिव इंदू सिंह ने कहा कि जब हमारे देश की आजादी के 75 वर्षों के बाद भी हम एक अभूतपूर्व संकट के दौर से गुजर रहे हैं,मोदी की सांप्रदायिक फासीवादी सरकार की ओर से देश के सभी संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमला किया जा रहा है और संविधान व लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है!सच बोलने या अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने वालों को जेल में डाला जा रहा है और झूठ बोलने व हिंसा करने वालों को सत्ता द्वारा पुरस्कृत किया रहा है!काले कानून बनाकर आंदोलन कर रहे किसान-मजदूर,छात्र-छात्राओं और बुद्धिजीवियों को जेल में बंद किया जा रहा है!आसमान छूती महंगाई से हर परिवार परेशान है!एक तरफ महंगाई बढ़ रही है तो दूसरी तरफ रोजगार भी नहीं मिल रहा है!रसोई गैस सहित अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही है!पढ़े-लिखे लड़के-लड़कियां हो या संगठित क्षेत्र के मजदूर या महिलाएं किसी को भी सही ढंग से रोजगार नहीं मिल रहा है!शिक्षा और स्वास्थ्य का हाल भी बदहाल है!माइक्रो फाइनेंस कंपनियों का स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का कर्ज के कारण हालत बहुत खराब रहा है,उनके अधिकारियों द्वारा किए गए प्रताड़ना की वजह से उन्हें आत्महत्या करनी पड़ रही है! उन्होंने बताया की स्कीम वर्करों की हालात और भी खराब है!उनका शोषण सस्ते श्रम के रूप में किया जा रहा है!बेटी पढ़ाओ की बात होती है लेकिन देश का नाम रौशन करने वाली चर्चित महिला खिलाड़ियों के साथ बलात्कार करने वाले भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह सहित अन्य बलात्कारियों को सम्मानित जा रहा है!मोदी सरकार में शिक्षा को काफी महंगा कर दिया गया है और गरीब घर के बेटे-बेटियों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना कठिन हो गया है!आज पढ़ने-लिखने के बाद भी लड़के-लड़कियों को रोजगार नहीं मिल रहा है!एक तरफ सौंर्दीयकरण के नाम पर गरीबों की झोपड़ियां उजाड़ी जा रहा है तो दूसरी तरफ बुलडोजर राज स्थापित किया जा रहा है!
नगर सम्मेलन में ताहिबा प्रवीण,अनिता देवी,शीला देवी,ज्योति देवी,रीमा देवी,सोनामति देवी,खुशी,रुबी खातून,पूनम देवी,रीता देवी आदि शामिल थी।

Related posts

भोजपुर :प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गरीब,असहाय लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा दी गई: डा के एन सिन्हा

rktvnews

चुनावों में डिजिटल अभियान,झूठे-सच्चे वादों का ऐलान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल, ऑपरेट, ट्रांसफर (टीओटी) बंडल 11 और 12 को 6,584 करोड़ रुपये मेंआवंटित किया।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के ग्रंथालय में त्रिदिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने किया शुभारंभ।

rktvnews

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment