RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

रायपुर : आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1480 बच्चों को कराया गया स्वर्ण अमृत प्राशन।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 29 दिसंबर।बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 1480 बच्चों को स्वर्ण अमृत प्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। महाविद्यालय के चिकित्सकों डॉ. नीरज अग्रवाल और डॉ. लवकेश चन्द्रवंशी ने स्वर्णप्राशन के लिए आए बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया।
शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार जोशी और कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज अग्रवाल के निर्देशन में स्वर्णप्राशन कराया गया। स्वर्णप्राशन समन्वयक डॉ. लवकेश चन्द्रवंशी ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह काफी लाभदायक है। महाविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्र-छात्रएं हर महीने इसमें महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय द्वारा इस वर्ष की अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 9 जनवरी को 831, 4 फरवरी को 1124, 3 मार्च को 1137, 29 मार्च को 1290, 27 अप्रैल को 860, 24 मई को 835, 20 जून को 1012, 18 जुलाई को 1145, 14 अगस्त को 1188, 10 सितम्बर को 1140, 7 अक्टूबर को 1270, 4 नवम्बर को 1261 और 1 दिसम्बर को 1245 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया था।

Related posts

आहार-2026: अंतरराष्ट्री य खाद्य और आतिथ्य मेला,जहां व्यवसाय जुड़ते, बढ़ते और विस्ता्र करते हैं।

rktvnews

प्रगतिशील किसान, कृषि व्यवसायी एवं कृषि निर्यातकों का राज्य स्तरीय समम्मेलन का आयोजन 28 अगस्त को : राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज डेवलपमेन्ट बोर्ड अध्यक्ष

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी माताजी के साथ किया वृक्षारोपण- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का प्रदेश में हुआ शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा:जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में डीआरडीए को जिला परिषद में समाहित करने को लेकर सहमति हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:समाज कल्याण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

बचत कहाँ बा हो, सब कमाई ओकर बीमारी में भसम होखल जात बा : यथावत

rktvnews

Leave a Comment