RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

दरभंगा:महिला आई.टी.आई. में सुजुकी मोटर्स द्वारा कैम्पस प्लेसमेन्ट का किया गया आयोजन।

दरभंगा/बिहार 29 दिसम्बर ।प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा द्वारा बताया गया कि सुजुकी मोटर्स द्वारा कैम्पस प्लेसमेन्ट का आयोजन गुरुवार को महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा परिसर में किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का उदघाटन नागेन्द्र प्रसाद ठाकुर एवं अमरेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।उन्होंने कहा कि उक्त प्लेसमेन्ट में 292 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें से लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के उपरान्त 207 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
कम्पनी के मैनेजर संजय राउत एवं दिलीप कुमार झा ने बताया कि चीनी सभी 207 प्रशिक्षणार्थियों को 11 जनवरी 2024 को कम्पनी के द्वारा गुजरात प्लांट में ज्वाइनिंग करवा ली जाएगी।
उक्त कैम्पस प्लेसमेन्ट का सफल संचालन मनोरंजन पाठक, अनुदेशक-सह-टी.पी.ओ द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर राकेश कुमार झा, सदानन्द कुमार, रीना कुमारी, किशोर कुमार, संजय कुमार, सुजीत कुमार सहित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर सरकार ने ‘ई-कुकिंग परिवर्तन’ के लिए उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण के बारे में सम्मेलन आयोजित किया।

rktvnews

पटना:झूलन महोत्सव पर झूलन गायन, भजन व कत्थक नृत्य।

rktvnews

मध्यप्रदेश:डेढ़ करोड़ रूपये नगदी सहित 31 करोड़ 92 लाख से अधिक मूल्य की सामग्रियाँ जब्त।

rktvnews

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और शोभा करंदलाजे की उपस्थिति में स्विगी के साथ किया समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने मनाई पंo दीनदयाल उपाध्याय की जयंती! पंo जी के विचारों आगे बढ़ा रहें माननीय प्रधानमंत्री:दुर्गाराज

rktvnews

Leave a Comment