RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज झारखंड के जमशेदपुर में वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया।

जमशेदपुर/झारखण्ड 26 दिसंबर।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज झारखंड के जमशेदपुर में गुरुद्वारा साहिब बाबा दीप सिंह जी में वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया।
याद रहे की 26 दिसंबर, 1704 को सरहिंद के मुगल गवर्नर वजीर खान ने 10वें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे (पुत्रों) बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह को दरबार में मृत्यु का आदेश दिया था। उनकी शहादत के सम्मान में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि शहीद दीप सिंह की शहादत की याद में बनाया गया यह जमशेदपुर का एकमात्र गुरुद्वारा है।
सिखों में अन्याय और विनाशकारी शक्तियों के खिलाफ लड़ने की एक लंबी परंपरा है। वे पीढ़ियों से सर्वोच्च बलिदान देते आ रहे हैं। मानवता और देश के लिए सिख गुरुओं द्वारा दिए गए बलिदान की कोई बराबरी नहीं कर सकता। निस्वार्थ सेवा और शांति का संदेश देने वाले गुरु ग्रंथ साहिब न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि हर दूसरे भारतीय समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Related posts

बिहार:केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मॉझी एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री।

rktvnews

भारत सरकार और मणिपुर सरकार ने घाटी स्थित मणिपुर के सबसे पुराने हथियारबंद समूह, यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) के साथ शांति समझौते पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भावी पीढ़ियों के लिए खाद्य सुरक्षा और आनुवंशिक संसाधन सुनिश्चित करने के लिए जीन बैंक की स्थापना की जाएगी:नरेन्द्र मोदी

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार कार्यपालक दंडाधिकारी सह विधि शाखा प्रभारी चतरा एवं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने को ले राजद नेताओं ने दिया धरना।

rktvnews

नारनौल:मानसून के सीजन में डीसी मोनिका गुप्ता ने जारी की एडवाइजरी ।

rktvnews

Leave a Comment