RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

रायपुर : मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत।

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आंध्रप्रदेश में उपलब्ध कराया शव वाहन।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 23 दिसंबर।रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम गए जशपुर निवासी प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। मृतक के शव को गृहग्राम तक लाने के लिए,मृतक के परिजनों द्वारा सहायता मांगे जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रशासन ने पहल की। जानकारी के अनुसार जिले के फरसाबहार ब्लाक के पुरईनबंध निवासी मृतक नरसिंह पैंकरा अपने दो साथियों के साथ रोजगार की तलाश में विशाखापट्टनम गया था। मृतक के साथियों ने बताया कि नरसिंह पैंकरा का शव दो दिन पहले विशाखापट्टनम के अंगोल मे रेल पटरी के बीच में रेल्वे पुलिस ने बरामद किया था। मृतक का शव बरामद होने के बाद उसके साथियों के सामने शव को विशाखापट्टनम से पुरईनबंध लाने की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में मृतक के परिजनों ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री साय से गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री साय ने मृतक के शव को अंगोल से पुरईनबंध लाने के लिए वाहन की तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। अंगोल में शव वाहन की व्यवस्था होने पर मृतक का शव गुरुवार को गृहग्राम पुरईनबंध पहुंचा। यहां मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के स्वजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात उनकी बड़ी समस्या हल हो गई।

Related posts

बक्सर:नावानगर में अवस्थित बियाड़ा की भूमि को वन विभाग को हस्तांततरण के संबंध में की गई समीक्षा।

rktvnews

वैशाली:मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप स्टेट आइकॉन एवं अभिनेता चंदन रॉय द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक।

rktvnews

भाजपा बनी हिंदू महासभा!

rktvnews

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मनीला, फिलीपींस में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (APMCDRR) 2024 पर एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल 

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के नौ वर्ष पूरे होने पर नागर विमानन मंत्रालय की उपलब्धियों का उल्लेख किया

rktvnews

Leave a Comment