RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

आरा सदर प्रखंड में चलंत लोक अदालत आयोजित।

आरा/भोजपुर 20 दिसंबर।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना से भोजपुर जिले के सदर प्रखंड आरा में आज आम जनमानस हेतु चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया।इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह-अवर न्यायाधीश, गौतम कुमार ने बताया कि पटना द्वारा तीन सदस्य टीम जिसके बेंच में न्यायिक सदस्य के रूप में देवेंद्र प्रसाद केसरी एवं अन्य दो सदस्य पंकज कुमार पांडे, अधिवक्ता पद से एवं प्रभाकर मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सदर आरा अनुमंडल के अंतर्गत सभी प्रखंड के सुलहनीय वादों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। इसके साथ ही विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया एवं चलंत लोक अदालत से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। इस दौरान आरा सदर अनुमंडल के अंतर्गत सभी प्रखंड के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। आगे न्यायिक सदस्य द्वारा यह भी बताया गया की 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय चलंत लोक अदालत का आयोजन कल जगदीशपुर प्रखंड में है।

Related posts

5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

rktvnews

जितने अमीर होते है नेता उन्हीं के करीब होते है: रघुपति यादव

rktvnews

आरा में भूकंप के झटके।

rktvnews

पटना के हॉस्टल में छात्रा की मौत मामले में सरकारी कार्रवाई असंतोषजनक : ऐपवा

rktvnews

झारखंड:रामगढ़: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा चलाया गया छापेमारी अभियान ।

rktvnews

मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं नीतीश, रांची आएं मैं इलाज करवा दूंगा!नीतीश के ब्यान पर बोले राँची के सांसद संजय सेठ।

rktvnews

Leave a Comment