RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहटा में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का किया उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 12 दिसम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहटा के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र परिसर में नवनिर्मित ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तहत हो रही बिस्किट उत्पादन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली और उसे देखा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत इकाइयों का उद्घाटन किया गया है। राज्य के युवकों और युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा उनमें उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत यहाॅ सभी वर्गों के लोग उद्यम की ओर आकर्षित हो रहे हैं और अपना रोजगार शुरू कर रहे हैं। वर्ष 2011 में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की प्रथम इकाई हाजीपुर में स्थापित की गई थी। आज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की दूसरी इकाई का उद्घाटन हुआ है और उत्पादन कार्य भी शुरू हुआ है। यह जितना अधिक आगे बढ़ेगा उतना ही बेहतर होगा। लोगों को रोजगार के और अवसर मिलेंगे। राज्य में उद्योग के लिए अनुकूल माहौल है और राज्य सरकार उद्यमियों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करा रही है।
इस अवसर पर ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक वरुण बेरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के परिसर में पौधा रोपण भी किया।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिदेशक राकेश राठी, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, उद्योग विभाग के निदेशक पंकज दीक्षित, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वरुण बेरी सहित अन्य वरीय अधिकारी गण एवं उद्योग जगत से जुड़े लोग मौजूद थे।

Related posts

पटना:बिहार रंग महोत्सव बिहारंगम 2025 का तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

शराब कांड के दो अभियुक्त व एक शराबी गये जेल।

rktvnews

पटना: नयी पीढ़ी को प्रेरणा देती हैं साधु पुरुषों की आत्म-कथाएँ : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

ज़िला कलक्टर का निंबाहेड़ा दौरा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक!निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

आरा नगर निगम गरीबों को उजाड़ने में फर्स्ट और सफाई में भ्रष्ट: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

छपरा:जिला स्तरीय उर्दू सेमिनार, कार्यशाला व मुशायरा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment