RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 07 दिसम्बर।जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर समीक्षा बैठक की गयी।
बैठक में सभी पदाधिकारियों से कहा गया कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करने के लिए सभी पदाधिकारी भरपूर सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी बेंचों पर पिछले लोक अदालत की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक मामलों का निष्पादन होना चाहिए। जरूरत पड़े तो पक्षकारों को आपस में सुलह समझौता करने में सहयोग भी करें।
अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पूरी कर ली गयी है।
बेंचों का स्थान चयन कर लिया गया है,लोगों की जानकारी के लिए न्यायालय परिसर के सूचना पट्ट पर सूची चिपकाया गया है।
उन्होंने कहा कि दो पूछताछ केंद्र भी बनाये गए हैं, जहाँ पारा विधिक स्वयंसेवक पक्षकारों को लोक अदालत संबंधी जानकारी उपलब्ध करायेंगे।
बैठक में व्यवहार न्यायालय दरभंगा के सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:अवैध बालू लदा 12 ट्रक, 01 ट्रैक्टर एवं 01 लोडर मशीन को किया जप्त।

rktvnews

पटना:बिहार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण को मिलेगी नई गति, एसपीडीआरआर-बिहार का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक‑नेता, स्व चंद्रशेखर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड।

rktvnews

गिरीडीह:विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने किया उद्घाटन, हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर हुए सम्मानित।

rktvnews

राजस्व विभाग व आरटीपीएस के कार्यों की हुई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment