RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

आरा के एक्सिस बैंक में डकैती।

कतिरा स्तिथ एक्सिस बैंक की शाखा और मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव

आरा/भोजपुर 06 दिसंबर। स्थानीय कतिरा स्तिथ एक्सिस बैंक की शाखा में आज बैंक खुलने के साथ ही तकरीबन 10 बजे के आसपास हथियार बंद अपराधियों द्वारा बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की 5 से 6 की संख्या में अपराधी बैंक में घुसे थे और सभी बैंक कर्मियों को बंधक बना कर एक रूम में बंद कर दिया और कैश काउंटर पर रखे लगभग 16 लाख रूपये लेकर फरार हो गए। इस लूट के संबंध में बताया जा रहा है की बैंक कर्मियों ने पुलिस को किसी फोन से सूचना दे इस लूट की जानकारी दी और देखते ही देखते बैंक के आस पास स्थानीय पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मुस्तैद हो गए और बैंक को चारों तरफ से घेर कर बैंक कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस के आने के बाद बैंक से निकाले गए बैंककर्मी

बाहर निकले बैंक कर्मियों ने अपराधियों की संख्या 7 से 8 होने की बात कही और अंदेशा जताया की अपराधी अंदर ही हो सकते है जिसे लेकर भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस बल की विशेष टीम द्वारा अंदेशे अनुसार उनकी गिरफ्तारी की तैयारी उन्हे आत्मसमर्पण करा कर की जाने लगी लेकिन अपराधकर्मी घटना को अंजाम देने के कुछ ही मिनटों में वहां से फरार हो गए थे।मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा बैंक कर्मियों से इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई और आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जहां पुलिस ने बताया की अपराधियों की फोटो और वीडियो प्राप्त हो गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर गिरफ्तारी की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Related posts

मध्यप्रदेश:वित्तीय अधिकारों के प्रत्यायोजन को मंजूरी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 जून 24

rktvnews

बिहार:भोजपुर: भाजपा युवा मोर्चा ने एमसीसी कंप्यूटर सेंटर में चलाया सदस्यता अभियान।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में आयोजित स्वच्छता और वृक्षारोपण गतिविधियों का नेतृत्व किया।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त के निर्देश पर जिले में विभिन्न प्रखंडों में लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर।

rktvnews

बक्सर में युवा महोत्सव 2024 के लिए सभी विधा में प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment