RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

श्री रामानुजन गणित परिषद द्वारा एस बी कॉलेज आरा में हुआ सेमिनार!रामानुजन के समीकरण आज भी गणितज्ञों का मार्गदर्शन करते है:प्राचार्या प्रो पुनम कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 05 दिसंबर । 4 दिसंबर को एस.बी.काॅलेज आरा में श्री रामानुजन गणित परिषद के तत्वावधान मे सेमिनार का आयोजन प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।सेमिनार का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि वर्षों पूर्व जिस गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन ने हजारों समीकरण दिया था वह आज भी सही और उनका ही अनुसरण आज के गणितज्ञ भी कर रहे हैं। वह वैसे गणितज्ञ थे जिस कठिन से कठिन समीकरणों का मिनट में हल करते थे।गणित के जुनून ने इन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञों की श्रेणी में आज भी शुमार है।गणित विभाग के डॉ.आदित्य कुमार आनन्द ने कहा की इनके लिखे हुए नंबर थ्योरी,क्यूब नंबर, संख्या सिद्धांत के क्षेत्र में इनका विशेष योगदान है। इनका शोध कार्य जन-मानस को आज भी प्रभावित करता है।डॉ.सुनील ने कहा की इनके शोधकार्य उच्च मुकाम हासिल करने के लिए हमें प्रेरित करता है।वही डॉ.गीता कुमारी ने कहा की आधुनिक काल में महानतम विचारो में श्री रामानुजन का नाम सबसे पहले आता है।उक्त सेमिनार में डॉ.सुदीप्ता शर्मा, डॉ.उमेश,डॉ.एस.डी.सिंह,डॉ.धनंजय ,डॉ.राकेश,डॉ.स्वेता कुमारी,डाॅ शिवशंकर, डाॅ बेंकटेश चौधरी,डाॅ अशोक तिवारी आदि के साथ प्रिंस कुमार ,मन सिंह, उमेश कुमार, विजय कुमार, विकाश कुमार आदि कई छात्र-छात्रा सेमिनार में उपस्थित रहे।उपस्थित छात्र-छात्राओं ने गणित से संबंधित कई गतिविधियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।मंच संचालन डॉ पंकज कुमार ने किया।

Related posts

सीतामढी:मदनपुर पंचायत में जन संवाद

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शुद्धता के साथ नाम जोड़े जाए।

rktvnews

तेरी गुल्लक में लागा चोर रामलला जाग जरा!

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला स्तरीय मुख्य समारोह के परेड में शामिल टुकड़ियों के अंतिम पूर्वाभ्यास का उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भोजपुरी क्षेत्र का सामाजिक इतिहास दर्ज है फेर ना भेंटाई ऊ पचरुखिया में।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने किया जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment