RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: गुड्डू के गोल से बेरथ को मिली सफलता, पिरौटा को मिला वाक ओवर।

आरा/भोजपुर 03 दिसंबर।जिला फुटबाल संघ भोजपुर आरा के तत्वाधान में चल रहे राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2023/ 24 वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में मैच के सातवें दिन का पहला मैच आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ बनाम जय मा धमार देवी फुटबॉल क्लब धमार के बीच खेला गया।मैच का प्रथम गोल आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के खिलाड़ी गुड्डू कुमार ने अपने टीम के लिए 33वें मिनट में किया दूसरा गोल भी गुड्डू कुमार ने ही किया इस तरह बेरथ दो गोल से विजेता बना। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में जीतू चंद्रवंशी संरक्षक जिला फुटबाल संघ भोजपुर इस मैच के निर्णायक के रूप में धनजी कुमार, रमेश सिंह, धर्मेश उपाध्याय और रवि कुमार थे इसके बाद दूसरा मैच जी एफ सी गडहनी बनाम महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा के बीच होना था गडहनी टीम के खिलाड़ियों की संख्या कम होने के कारण महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा को वाक ओवर दे दिया गया। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर धीरेंद्र सिंह सांसद प्रतिनिधि थे। इस मैच के निर्णायक के रूप में धर्मेश उपाध्याय धनजी कुमार और रवि कुमार थे।
संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि कल का पहला मैच दक्षिण इकौना फुटबॉल क्लब बनाम उदवंत नगर के बीच खेला जाएगा एवं दूसरा मैच जय मा धमारदेवी फुटबॉल क्लब धमार बनाम प्रकाश क्लब धवरी के बीच खेला जाएगा।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद ,पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल, सुधीर कुमार सिंह, धर्मेश उपाध्याय, मोहम्मद शमशाद ,हरिओम जी, कैलाश प्रसाद, पंकज कुमार,राजन कुमार ( सचिव उदवंत नगर फुटबॉल क्लब ), वीर बहादुर सिंह यादव, शशि भूषण सिंह, इंद्रदीप नारायण सिन्हा, अमरनाथ सिंह, रणधीर सिंह, पिंटू सिंह, गजाधर सिंह , संजय सिंह और रमेश कुमार उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आवंटन व व्यय की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:चार सदस्यीय दल ने मुजफ्फरपुर कार्यालय के अभिलेख प्रकोष्ठ का किया निरीक्षण।

rktvnews

भारत और न्यूजीलैंड एक व्यापक, पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं: पीयूष गोयल

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया! सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

Leave a Comment