RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 02 दिसम्बर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों की बैठक ए.डी.आर भवन में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव ने कहा कि लोक अदालत में बैंक ऋण संबंधी मुकदमा पूर्व मामलों का निपटारा करना, ऋणधारकों के लिए फायदेमंद है, इससे उन्हें न्यायालय के खर्च से बचने का मौका मिलता है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई ऋणधारक ऋण नहीं चुकाता है तो फिर बैंक वाले ऋण वसूलने के लिए नीलाम पत्र जैसे ऋण वसूली मुकदमा करते हैं,इस प्रक्रिया में ज्यादा नुकसान ऋणधारकों को ही होता है। सचिव रंजन देव ने कहा कि इन सभी बातों को ऋणधारकों को बताकर प्रि-काउंसलिंग कर मामले का निपटारा 09 दिसम्बर को कराये, इसके लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार करें।
उन्होंने कहा कि बैंकों में सहजदृश्य जगह पर बड़े-बड़े बैनर, पोस्टर लगाये तथा अपने फील्ड ऑफिसर के जरिए बकायादारों तक संदेश पहुंचाये, अपने बैंक शाखा क्षेत्र में स्पीकर से माइकिंग कराए।
उक्त बैठक में सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

गया: डीएम पीठासीन पदाधिकारियों को फोन लगा ले रहे मतदान संबंधी उनके द्वारा लिए गए प्रशिक्षण की जानकारी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के जन्मदिन पर भाजपा भोजपुर” विकसित भारत 2047″ सेमिनार का करेगी आयोजन

rktvnews

साप्ताहिक समन्वय एवं विकासत्मक बैठक की जिलाधिकारी ने अध्यक्षता की।

rktvnews

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किया जाना लोकतंत्र पर सर्जिकल स्ट्राइक: माले

rktvnews

निगम हैरिटेज के महंगाई राहत कैंपो में 6 लाख 05 हजार 915 रजिस्ट्रेशन गुरूवार को 2 हजार 273 गारंटी कार्ड वितरित किये गये।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment