RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2742.04 करोड रुपये की लागत से दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल,दरभंगा को पुनर्विकसित करने की योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 250 नामांकन के शैक्षणिक भवन एवं 2100 शैय्या के अस्पताल तथा राजकीय महारानी रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, मोहनपुर, दरभंगा के निर्माण का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 194.08 करोङ रुपये की लागत से 400 शैय्या के सर्जिकल ब्लॉक सहित विभिन्न योजनाओं का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सर्जरी ब्लॉक में “दीदी की रसोई” का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके पश्चात सर्जरी ब्लॉक एवं प्रसव कक्ष का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुआयना किया।
अस्पताल परिसर के मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा के मौसम में यहाॅ जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसको ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चित करायें। पानी की निकासी में दिक्कत न हो, इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं इसका निर्माण कार्य देखने आऊंगा। इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर लोगों को इलाज में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स स्थापित करने के लिए शोभन को हम लोगों ने चिन्हित किया है जो काफी अच्छी जगह है। वहाँ आवागमन के लिए बेहतर कनेक्टिविटी है जहाँ लोग आसानी से पहुंच सकते हैं। शोभन में एम्स बनने से दरभंगा शहर का विस्तारीकरण भी होगा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं दरभंगा मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, विधायक संजय सरावगी, शशि भूषण हजारी एवं विनय कुमार चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, पूर्व विधान पार्षद दिलीप चौधरी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त डॉ मनीष कुमार, दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार, दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन सहित अन्य वरीय अधिकारी, दरभंगा मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल के चिकित्सकगण, कर्मीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

नई दिल्ली:राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

rktvnews

दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

गुड लक चार्म्स प्रदान करते हुए, पोर्टर ने क्रिकेट सीज़न के लिए नया ऐड कैंपेन किया लॉन्च।

rktvnews

वैज्ञानिकों ने इस्तेमाल हो चुकी बैटरी से प्राप्‍त सामग्री का उपयोग करना शुरू कर दिया है।

rktvnews

पटना:दुर्गा पूजा, दशहरा और छठ महापर्व 2024 के सुरक्षित आयोजन के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा की गई उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जिला गंगा समिति के तहत सिमरी प्रखंड के मानिकपुर गंगा ग्राम में युवा युवतियों के द्वारा पौधारोपण।

rktvnews

Leave a Comment