RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

पश्चिमी चंपारण:18-19 वर्ष पूर्ण कर चुके युवक-युवतियां एवं छुटे हुए व्यक्ति विशेष अभियान दिवस का लाभ लें और मतदाता सूची में दर्ज कराएं अपना नाम।

पश्चिमी चंपारण/बिहार 25 नवंबर।जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि निर्वाचन विभाग के निर्देश के आलोक में अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2024 के सफल क्रियान्वयन एवं अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 28.10.2023 (शनिवार), 29.10.2023 (रविवार), 25.11.2023 (शनिवार) एवं 26.11.2023 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पुनः समीक्षोपरान्त पूर्व में घोषित विशेष अभियान दिवस के अतिरिक्त दिनांक 02.12.2023 (शनिवार) एवं दिनांक 03.12.2023 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस के रूप में आहूत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इस हेतु सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर लेंगे एवं सफलतापूर्वक विशेष अभियान दिवस सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने निर्देश दिया कि उक्त निर्धारित विशेष अभियान दिवस के दिन सभी बी.एल.ओ. को अपने-अपने मतदान केन्द्र पर प्रारूप 6, 7, 8 एवं निर्वाचक सूची के साथ उपस्थित होने हेतु निदेशित करेंगे। साथ ही अभियान दिवस के दिन प्राप्त सभी दावा/आपत्तियों से संबंधित समेकित प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में अगले दिन पूर्वाह्न 11ः00 बजे तक ई-मेल/विशेषदूत के माध्यम से जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विशेष अभियान दिवस के दिन सम्बंधित मतदान केन्द्र का निरीक्षण करेंगें। साथ ही फोटोग्राफी करते हुए अद्योहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें । विशेष अभियान दिवस के दिन वैसे बी0एल0ओ0 जो मतदान केन्द्र पर अनुपस्थित पाये जाते है उनके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए अद्योहस्ताक्षरी को सूचित करेगें ।
इस अवसर पर एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:मधुकर सिंह ने भोजपुर में सामंतवाद विरोधी लड़ाई लड़ने वाले नायकों की कहानियां लिखीें: सुदामा प्रसाद

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय का जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान – ‘नई चेतना- 2.0’ का समर्थन करने के लिए नौ मंत्रालय एकजुट हुए।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति नीम का थाना-कोटपूतली स्टेट हाईवे अब 4-लेन – 178 करोड़ रुपए की लागत से होगा 38 कि.मी. सड़क का विकास कार्य।

rktvnews

भोजपुर:190 लीटर देशी महुआ शराबके साथ गिरफ्तार अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

दरभंगा:ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले के सभी सरकारी/निजी विद्यालयों के वर्ग – 08 तक के कक्षा को अब 21 जनवरी तक किया गया स्थगित।

rktvnews

आकांक्षी ब्लॉकों और सीमावर्ती गांवों में बच्चों के अधिकार सुनिश्चित करेगा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग

rktvnews

Leave a Comment