RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:अबोहर बाई पास जंक्शन पर स्थित सभी विद्यालयों / महाविद्यालयों में 24 और 25 नवम्बर को रहेगा अवकाश

जिलानिर्वाचन अधिकारी रूकमणि रियार

हनुमानगढ़/राजस्थान 23 नवंबर। विधानसभा चुनाव-2023 हेतु मतदान दलों के प्रशिक्षण, रवानगी, सामग्री वितरण एवं वाहन व्यवस्था कि व्यवस्था अबोहर बाईपास रोड़ जंक्शन स्थित राजकीय पोलीटेक्निक कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय अबोहर बाईपास रोड़, डीएवी विद्यालय में की गई है । इन विद्यालयों में डीएवी सेन्टनरी विद्यालय अबोहर बाईपास रोड़ जंक्शन से 22 नवम्बर को सांय 05.00 बजे से बसों का आगमन शुरू हो गया है व 23 नवंबर तक यह आगमन रहेगा । 24 नवंबर को रवानगी व 25 नवम्बर को वापसी भी इसी स्थल पर चिन्हित है । 24 नवंबर को केन्द्रीय विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा एवं पोलीटेक्निक कॉलेज में भी सामग्री वितरित की जावेगी तथा मतदान पश्चात सामग्री संग्रहण का कार्य भी इन्ही स्थलों पर किया जाएगा ।
जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार ने बताया कि इसी सिलसिले में इन स्थानों पर किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो को दृष्टिगत रखते हुए अबोहर बाई पास हनुमानगढ़ जंक्शन पर स्थित समस्त विद्यालयों / महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में (बैबी हैप्पी पी.जी. कॉलेज, बैबी हैप्पी शिक्षा महाविद्यालय, पुलकित कॉलेज, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लिटिल फ्लावर स्कूल) 24 नवम्बर से 25 नवम्बर तक अवकाश घोषित किया गया हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को बिहार का भ्रमण करेंगे।

rktvnews

पटना :मंत्री जिवेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश : जिन इलाकों में जल जमाव है वहां से अगले छह घंटे में हर हाल में की जाए जल निकासी।

rktvnews

गोपालगंज:बिहार विधान सभा सदस्य सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में कृषि उद्योग विकास समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:30 अप्रैल को सम्पूर्ण विश्व में निकलेगी स्ववेंद यात्रा।

rktvnews

भोजपुर:संजय सिंह टाइगर के मंत्री बनते ही भोजपुर में जश्न, कोईलवर में कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, दी बधाई।

rktvnews

जयपुर:होली के उपलक्ष्य में पुरजन विहार में आयोजित हुआ पलाश उत्सव।

rktvnews

Leave a Comment