RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति सजग करने हेतु रंगोली और दीपदान कार्यक्रम।

हनुमानगढ़/राजस्थान 08 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव में महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति सजग करने, मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुधवार को जिले के कम मतदान वाले 60 बूथों, ब्लॉक व जिला स्तर पर मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए आधी आबादी -पूरा मतदान विशेष अभियान के तहत रंगोली सजाकर दीपदान किया गया। इससे महिला मतदाताओं को मतदान में भागीदारी बढ़ाने के लिए आह्वान किया गया। जिला स्तर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के पास चौराहे पर रंगोली सजाने का कार्य महिला अधिकारिता विभाग की महिला पर्यवेक्षक मधु महाजन, रजनी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, राजीविका की प्रभारी संजू पूनिया व उनकी टीम की सदस्य कोमल, श्रीमती कांता, जसवीर निर्मला, दर्शना इत्यादि द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में दीपदान की शुरुआत नोडल अधिकारी स्वीप सुनीता चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बबीता, पीडब्ल्यूडी वोटर पूनम रानी, स्वच्छ भारत मिशन की सुनीता राठौड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी स्वीप द्वारा नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी वोटर श्रीमती पूनम रानी ने सभी महिलाओं से आगामी 25 नवम्बर को बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।
कार्यक्रम स्थल पर परियोजना प्रबंधन राजीविका वैभव अरोड़ा, उद्योग महाप्रबंधक हरीश मित्तल, सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग विक्रम सिंह, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संजीव बैरवाल, स्वीप प्रभारी राजेश वर्मा, उपखण्ड अधिकारी हनुमानगढ़ की स्वीप टीम के तरूण कुमार, मधुसूदन, जिला परिषद के सुनील भारद्वाज, पंचायत प्रसार अधिकारी कर्मजीत सिंह, वरिष्ठ सहायक रजनीश सुथार, जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के लिए पहले दिन 7 अभ्यर्थियों ने भरे नाम-निर्देशन पत्र।

rktvnews

भोजपुर : जिले के दुर्गापूजा पंडालों मे दिखेगी बिजली विभाग की योजनाओं की झलक।

rktvnews

“गोबर, गुस्सा और विश्वविद्यालय की गिरती गरिमा”।

rktvnews

युवा मामले एवं खेल राज्‍यमंत्री ने किया बूंदी में गौशाला भूमि का निरीक्षण, निर्माण कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

वीरांगना रानी दुर्गावती की स्‍मृति में बनेगा 100 करोड़ रूपये की लागत का भव्‍य स्‍मारक।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment