RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:मासूम को मिला रघुपति का सहारा।

आरा/भोजपुर 31 अक्टूबर। मासूम को मिला रघुपति का सहारा …..ये वाक्यांश सदर अस्पताल आरा में बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सिन्हा पंचायत के कल्याणपुर निवासी आलमगीर अंसारी के 4 वर्षीय पुत्र शाजिद जिसका हाथ फ्रैक्चर होने पर इलाज करवा रहे बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी सह जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रघुपति यादव पर लोगो ने कही।

मासूम शाजिद के इलाज के दौरान रघुपति यादव

सदर अस्पताल आरा में उक्त मासूम के इलाज के दौरान वहां उपस्थित रघुपति यादव के सहयोगियों ने बताया की शाजिद के पिता अपने परिवार के पोषण के लिए गुजरात में रह मजदूरी करते हैं जिनके पुत्र का हाथ फ्रैक्चर होने की ख़बर पर क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले रघुपति यादव ने शाजिद के गांव के पड़ोसी मो अली द्वारा उक्त दुर्घटना की खबर दिए जाने के पश्चात एक अभिवावक की तरह सदर अस्पताल आरा पहुंच मासूम शाजिद का अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों से मिल उसका समुचित इलाज करवाया और ईश्वर से उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पूर्व विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव के सहयोगियों ने बताया की श्री यादव हमेशा अपने क्षेत्र के लोगो की किसी भी समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहते है।

सड़क दुर्घटना में घायल का कुशलछेम लेते रघुपति यादव

उन्होंने बताया की सुबह में उक्त मासूम का इलाज और संध्या में सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा पंचायत के घेघटा गांव निवासी भरत पासवान के पुत्र पप्पू पासवान का सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर मिलते ही निजी अस्पताल में इलाजरत घायल का पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा और डॉक्टर से बात कर बेहतर इलाज करने के लिए आग्रह किया।इस दौरान रघुपति यादव के साथ उनके सहयोगियों में मुख्य रूप से मनोज पांडे, नितिन पांडे, मनोज यादव, चंगनी यादव, छोटू पासवान,फरयाज आदि शामिल थे।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में 21 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

rktvnews

फसल क्षति का सर्वें कराकर नुकसान की भरपाई की जाएगी – शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

केरल के मलप्पुरम जिले में एनआईवी, पुणे द्वारा चिन्हित निपाह वायरस से संक्रमित एक मरीज की हुई मौत।

rktvnews

जगदीशपुर नगर पंचायत की बैठक में चापाकलों की मरम्मती सहित अन्य जनहित मुद्दों पर की गई चर्चा।

rktvnews

एनएसओ, इंडिया द्वारा आईआईटी गांधीनगर में आयोजित ‘हैक द फ्यूचर’ हैकथॉन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

rktvnews

विद्युत मंत्रालय द्वारा गठित समूह ने ‘भारत में बिजली बाजार के विकास’ की दिशा में आने वाले प्रमुख मुद्दों को सुलझाने के लिए व्यापक समाधान प्रस्तावित किए हैं

rktvnews

Leave a Comment