RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

एनएसएस इकाई द्वारा चौथे दिनस्वच्छता,रक्तदान हेतु प्रभातफेरी निकाली और किया नुक्कड़ नाटक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अक्टूबर।आज 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा महाविद्यालय के विशेष आवासीय शिविर के चौथे दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन प्रोग्राम ऑप्शन प्रो विवाह वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। सर्वप्रथम लक्ष्य गीत, राष्ट्र गान, योगाभ्यास,उसके बाद स्वच्छता और रक्तदान जागरूकता को लेकर स्वयंसेवकों ने गोद लिए हुए गांव चौकीपुर में टोली बनाकर प्रभात फेरी की। भोजन अवकाश के बाद दूसरे सत्र में गांव के मंदिर पर नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम आयोजन स्वयंसेवकों ने किया जहां गांव के लोगों ने भी नाटक को देखा और सराहा।
स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन करते हुए प्रो विभा वर्मा ने कहा कि महाराजा कॉलेज की एनएसएस इकाई के सभी स्वयंसेवक ऊर्जावान और कार्य के प्रति निष्ठावान है। उन्होंने कहा की स्वच्छता मानव को जीवन भर स्वस्थ रखने का संदेश देती है। जिसमें योग का महत्वपूर्ण स्थान है। इन्होंने रक्तदान की चर्चा करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे उत्तम और महादान होता है। रक्तदान कर किसी पीड़ित और जरूरतमंद के प्राणों की रक्षा की जाती है। रक्त देने से कोई कमजोरी नहीं बल्कि शरीर में शक्ति और स्फूर्ति आती है।
कार्यक्रम का नेतृत्व दलनायक समीर सिंह ने किया। सिविल विभाग लेने वाले स्वयंसेवकों में रितेश कुमार प्रवीण कुमार अंकित ठाकुर रितिका राज विनोद कुमार संदीप कुमार आशीष गोस्वामी अंजली कुमारी नंदनी कुमारी अंजलि तिवारी कांति कुमारी सलवा फातिमा पूनम कुमारी नेहा तिवारी शिवानी कुमारी शालू कुमारी आलोक राज तनु कुमारी आदर्श कुमार सिंह रवि भूषण अभिषेक कुमार उज्जवल कुमार आदि उपस्थित रहें।

Related posts

चतरा:प्रकृति के साथ जीवन चक्र समझने का पर्व : चतरा में छठ घाट स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम शुरू।

rktvnews

आजमगढ़:ब्रह्मकुमारी बहनों का मानव कल्याण हेतु सत्संग और सम्मान हुआ।

rktvnews

भोजपुर:प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर एवं मिल्की भेलाई के सौजन्य से FLN सह TLM मेला का हुआ आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:सरस्वती कन्या महाविद्यालय हनुमानगढ़ जंक्शन में युवा संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

आरा मुख्य डाकघर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष स्टॉल लगा की झंडो की बिक्री।

rktvnews

भोजपुर:मां की खिदमत करने वालों को अल्लाह जन्नत अदा करेगा:हाफिज अमजद राजा

rktvnews

Leave a Comment