RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बिहार:रावण वध समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 24 अक्टूबर। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गांधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह – 2023 का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द कायम करने का संदेश दिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री राम एवं श्री लक्ष्मण के स्वरूप को तिलक लगाकर उनकी आरती की। तत्पश्चात बारी-बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव, बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधान पार्षद रीना यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव एन विजयलक्ष्मी, सचिव भवन निर्माण एवं आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पटना सेंट्रल राकेश राठी, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल नोपानी, सचिव अरुण कुमार, उपाध्यक्ष सुषमा साहू, संयोजक मुकेश नंदन सहित श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के सदस्य गण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:धर्म यात्रा महासंघ का स्थापना दिवस पूजन हवन कर मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर जिला में जुलाई के परफोर्मेंस रैंकिंग में चरपोखरी प्रथम : उप विकास आयुक्त

rktvnews

15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक संचालित होगा “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम!उप विकास आयुक्त ने विधिवत दीप प्रज्जलित कर किया शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:साइबर क्राइम के बदलते स्वरूप से समाज को जागरूक करना जरूरी:राज्यपाल

rktvnews

व्यवसायियों के समग्र विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार अविलम्ब व्यवसायिक आयोग का गठन करें :सुदामा प्रसाद

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छठे अंतर्राष्ट्रीय आपदा-रोधी अवसंरचना (आईसीडीआरआई) सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment