RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बिहार:मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति व समृद्धि के लिए की माॅ दुर्गा की पूजा अर्चना

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 23 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाअष्टमी के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित माॅ दुर्गा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा समिति की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
ठाकुरबाड़ी में माॅ दुर्गा की पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाला रोड स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में माता रानी का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। आयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंग वस्त्र एवं पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। यहाँ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंगर टोली स्थित बंगाली अखाड़ा दुर्गा मंदिर गए जहाॅ उन्होंने देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप के दर्शन किये। इसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांस घाट स्थित काली मंदिर जाकर शक्ति की देवी माॅ दुर्गा के दर्शन किये और पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित आयोजक गण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : मिर्च की बम्पर पैदावार से अमलू के आय में हुई बढ़ोत्तरी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पूर्व वार्ड पार्षद कमला देवी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजली,गरीबों के बीच किया गया कंबल का वितरण।

rktvnews

भोजपुर:मो.रफी के जन्म शताब्दी में 100 गानों से किया गया याद।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा चुनाव प्रबंधन और कोर कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

खेल राज्यमंत्री ने हिंडोली में जन सुनवाई कर सुनी समस्याएं, मौके पर ही किया समाधान।

rktvnews

Leave a Comment