RK TV News
खबरें
Breaking Newsउपलब्धि

उत्तराखंड:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन।

देहरादून/उत्तराखंड 20 अक्टूबर।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया गया है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री धामी को यूट्यूब से प्राप्त उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल का प्रमाणपत्र भेंट किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक तक योजनाओं को पहुँचाया जाए इसके लिए उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया का बेहतर प्रयोग किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आम जन तक पहुँचाने के लिए पारंपरिक प्रचार के तरीक़ों के साथ ही सोशल मीडिया का भी उपयोग करें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोशल मीडिया टीम के सदस्य एवं सूचना विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

उमरिया:समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रो में आयुष्मान अरोग्य शिविर प्रारंभ।

rktvnews

ऋतुओं का राजा…!शांति ‘संजीवनी’ मिश्रा

rktvnews

पत्रकार को पितृ शोक।

rktvnews

नारनौल:आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए डीसी मोनिका गुप्ता ने जारी की एडवाइजरी।

rktvnews

भोजपुर : थानाध्यक्ष ने शाहपुर व रानीसागर मे पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च।

rktvnews

रायपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर परिवहन चेकपोस्टों पर वाहनों का सघन चेकिंग अभियान जारी

rktvnews

Leave a Comment