RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

पश्चिमी चंपारण:आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!राजस्व के निर्धारित लक्ष्य को ससमय करें पूर्ण : जिलाधिकारी।

पश्चिमी चंपारण, बेतिया/बिहार 19 अक्टूबर।जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय ने कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने हेतु तत्परतापूर्वक कार्य करें तथा ससमय निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करें। उन्होने कहा कि कुछ विभागों की उपलब्धि अपेक्षाकृत कम है, जो असंतोषजनक है। इसमें तीव्र गति से सुधार लाने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि खनिज, जिला परिषद, वाणिज्यकर, सहकारिता, मत्स्य, विद्युत, माप-तौल को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। परिवहन एवं खनिज विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध पेनाल्टी करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा जिला खनिज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अवैध बालू खनन अथवा अन्य खनिजों का अवैध खनन नहीं हो, इस हेतु कारगर कार्रवाई करेंगे।
समीक्षा के क्रम में जिला अवर निबंधक द्वारा बताया गया कि राज्य में पश्चिम चम्पारण जिला राजस्व प्राप्ति में अग्रणी है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि इसी तरह आगे भी कार्य करना है और राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करना है।
समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वितीय वर्ष 2023-24 में अबतक वन प्रमंडल पदाधिकारी-सह-उप निदेशक, वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना, प्रमंडल संख्या-01 बेतिया द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 124.11 प्रतिशत, वन प्रमंडल पदाधिकारी, बेतिया द्वारा 132 प्रतिशत, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, रामनगर द्वारा 71.41 प्रतिशत, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नरकटियागंज द्वारा 67.08 प्रतिशत, की उपलब्धि हासिल की गयी है।
आंतरिक संसाधन की बैठक से अनुपस्थित रहे वन प्रमंडल पदाधिकारी-सह-उप निदेशक, वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना, प्रमंडल संख्या-01 बेतिया, वन प्रमंडल पदाधिकारी-सह-उप निदेशक, वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना, प्रमंडल संख्या-02, बेतिया, वन प्रमंडल पदाधिकारी, बेतिया एवं संयुक्त आयुक्त, वाणिज्यकर, अंचल बगहा को शोकॉज करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, ललन प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मनीष कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, शंभु कुमार, वरीय उप समाहर्ता, डॉ0 राजकुमार सिन्हा, बेबी कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला कलक्टर ने किया आरडी 629, सतीपुरा पुलिया का निरीक्षण, कार्य कि गति तेज करने के दिए निर्देश!प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सभी बेहतरीन कार्य कर रहे:रूक्मणि रियार

rktvnews

3 दिसंबर 23 को आरा में होगा व्यवसायिक संघ का दूसरा जिला सम्मेलन।

rktvnews

सीसीआरएएस-सीएसएमसीएआरआई और सीआईएमएंडएच- चेन्नई के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

लखीमपुर खीरी मामला : सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी, प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता के परिवार के एक सदस्य को मुकदमे की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिलाधिकारी की दूरदर्शी पहल से शिक्षा में नई क्रांति तथा छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम।

rktvnews

Leave a Comment