RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

शेमारू उमंग के चर्चित शो ‘श्रवणी’ के मुख्य कलाकार मोहित सोनकर ने अपने फिटनेस रूटीन को किया साझा।

मुस्कान, पीआर इंदौर/18 अक्टूबर।शेमारू उमंग का लोकप्रिय शो ‘श्रवणी’ अपनी दिलचस्प कहानी से लगातार दर्शकों के दिलों को छू रहा है। हाल ही में शो में अर्शी खान ने जूली जासूस के रूप में एंट्री ली है, जो शो में कई उतार-चढ़ाव लेकर आ रही हैं। वहीं करेंट एपिसोड में इस दौरान आरती सिंह के किरदार चंद्रा ताई जी और जूली जासूस के बीच हमेशा अनबन होती नज़र आ रही है, जिससे एक तनावपूर्ण और मनोरंजक माहौल इस ड्रामे में तड़का लगाते नज़र आ रहा है। वहीं इस सभी ड्रामे के बीच प्रतिभाशाली अभिनेता मोहित सोनकर द्वारा निभाया गया शिवांश का किरदार अपने आकर्षक लुक और फिट बॉडी से प्रशंसकों का दिल जीत रहा है।
जब मोहित से पूछा गया कि वह शूटिंग के टाइट शेड्यूल के साथ अपनी फिटनेस रूटीन को कैसे बनाए रखते हैं, तो उन्होंने अपने डायट रूटीन के बारे में बताते हुए कहा, “मैंने 15 साल की उम्र में अपनी फिटनेस यात्रा शुरू की थी और तब से यह मेरा जुनून बन गया है। मैं एक समर्पित और अनुशासित दिनचर्या का पालन करता हूं जो मुझे हमेशा फिट रखता है यह न केवल मुझे शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी सकारात्मक और शांत रखता है।”
आगे विस्तार से बताते हुए, वह कहते हैं, “शूटिंग के दौरान, मैं अपनी फिटनेस को गंभीरता से लेता हूं। यदि शूट कॉल का समय सुबह जल्दी है, तो मैं अपने रोज़ाना वर्कआउट के लिए दो घंटे पहले उठकर जिम जाता हूं। मैं किसी ख़ास रूटीन का पालन नहीं करता हूं लेकिन डायट प्लैन में कुछ ख़ास चीजों को शामिल जरूर करता हूँ, जहां प्रोटीन से भरपूर खाद्य, कम कार्ब और फाइबर युक्त आहार शामिल है।”
देखिए ‘श्रवणी’ शो में आने वाले सभी उतार-चढ़ावों को हर सोमवार से शनिवार, रात 8:30 बजे केवल, शेमारू उमंग पर।

Related posts

इंटर कॉलेज खेल मैदान का बाउंड्री धराशायी।

rktvnews

बिहार सरस मेला: हुनरमंद और आत्मनिर्भर महिलाओं की सफलता की बयां कर रहा दास्तां।

rktvnews

भोजपुर:अमित शाह की रैली और ग्राम परिक्रमा यात्रा समारोह को लेकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए डाक सेवाओं का अस्थायी निलंबन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:संघर्ष सेवा समिति द्वारा नारियल कल सुप का हुआ वितरण।

rktvnews

दुमका:ग्रामीण उद्यमिता विकास केंद्र (OSF-MC) की प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment