RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:माउंट लिट्रा जी विद्यालय में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट- 3 के तहत चार दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन।

आरा /भोजपुर 17 अक्टूबर।माउंट लिट्रा जी विद्यालय, बामपाली में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट- 3 के तहत चार दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन विजेता टीम तथा एकल मैचों के विजेता बालक -बालिकाओं के नामों के घोषणा के साथ हुआ।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार उपस्थित थे। इसके अलावा विद्यालय निदेशक श्रेयांश जैन, उपाध्यक्षा सुचिता जैन, प्राचार्य देवसी एम ,उप प्राचार्य साईं प्रसाद, प्रधानाध्यापक रत्नेश चौबे, प्रधानाध्यापिका सोनी चौधरी, शिक्षक गण, छात्रगण और अभिभावक गण के साथ केंद्रीय विद्यालय के माननीय प्राचार्य भी उपस्थित थे।
चार दिवसीय चली इस प्रतियोगिता में अंडर- 14 बालक वर्ग एकल में एकलव्य शर्मा( लोयला हाई स्कूल, पटना) ने प्रथम , अलीशाद खान( सुरेंद्रनाथ स्कूल ,रांची) ने द्वितीय स्थान तथा रचित सिंह( ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल, पटना) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तो वहीं बालिका वर्ग में अंशिका महाजन (भी बी चिन्मया विद्यालय ,जमशेदपुर )ने प्रथम स्थान, खुशबू कुमारी महतो( जुस्को स्कूल ,कदमा ) ने द्वितीय स्थान तो इंशरह महीन (लोयला हाई स्कूल, पटना)ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर- 17 बालक और बालिका वर्ग में अतुल रंजन ( जुस्को स्कूल ,कदमा) और वागीशा सिंह(
संत माइकल स्कूल, पटना) में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः शिवम राय (डी ए वी बी एस ई बी,पटना), कुदसिया फातिमा ( संत कारेंस,पटना) तो तीसरे स्थान पर फरजान अहमद खान ( लिट्रा वैली, पटना), आनंदिता सिंह( माउंट लिटर ज़ी स्कूल, आरा )और मान्या आशी (नोट्रेडेम अकादमी, पटना) संयुक्त रूप से रही।
इन अंडर- 19 बालक और बालिका वर्ग में पहले स्थान पर सैकात दास (संत माइकल स्कूल, पटना),रुद्रणाजी अन्या (लोयला हाई स्कूल, पटना), दूसरे स्थान पर आयुष कुमार( लोयला हाई स्कूल ,पटना) ,प्रगति सिंह (बी एन एस डी ए वी ,झारखंड) और तीसरे स्थान पर तीसरे स्थान पर मनस्वी कुमार( ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल ,पटना) और समर्थ गुप्ता (बी एन एस डी ए वी, झारखंड) और सांवी शेखर( माउंट लिटरा ज़ी स्कूल ,आरा )और अनुष्का सान्याल (जुस्को स्कूल ,कदमा) रहीं।
ग्रुप मैच में अंडर -14 बालक और बालिका वर्ग में पहले स्थान पर सुरेंद्रनाथ स्कूल ,रांची और जुस्को स्कूल, कदमा तो दूसरे स्थान पर डी ए वी बी एस ई बी, पटना और वी बी चिन्मया विद्यालय जमशेदपुर तो तीसरे स्थान पर लोयोला हाई स्कूल ,पटना और बालिका वर्ग में भी लोयोला हाई स्कूल ,पटना तथा टॉरियन वर्ल्ड स्कूल ,रांची संयुक्त रूप से रहे।
अंडर -17 बालक -बालिका वर्ग में पहले स्थान पर जुस्को स्कूल कदमा और संत माइकल, स्कूल पटना, दूसरे स्थान पर डी ए वी बी एस ई बी ,पटना और संत करेंस ,पटना तथा तीसरे स्थान पर लोयला हाई स्कूल ,पटना और माउंट लिटरा ज़ी स्कूल ,आरा का दबदबा रहा।
अंडर-19 बालक/ बालिका वर्ग में पहले स्थान पर संत माइकल स्कूल, पटना और जुस्को स्कूल कदमा, दूसरे स्थान पर लोयला हाई स्कूल ,पटना और संत माइकल स्कूल पटना तो तीसरे स्थान पर ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल, पटना तथा बी एन एस डी ए वी झारखंड और माउंट लिटर ज़ी स्कूल ,आरा तथा लोयला हाई स्कूल, पटना ने संयुक्त रूप से अपनी जगह बनाई।इस
अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम में आए अतिथियों को शॉल , पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल में मेडल लाने से ज्यादा जरूरी है खेल में भाग लेना। धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य द्वारा दिया गया ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Related posts

रांची:चुनाव महापर्व को सुसंपन्न कराने में राँची डाक मंडल बढ़चढ़कर ले रहा भाग।

rktvnews

हनुमानगढ़:लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक आयोजित

rktvnews

चतरा:बकरीद पर्व को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव को सफल बनाएं जल शक्ति अभियान ”कैच द रेन” से राज्य में वर्षा जल संचयन को करें सुनिश्चित : मुख्य सचिव

rktvnews

सीतामढ़ी:आगामी लोकसभा निर्वाचन –2024 में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के मद्देनजर जिला स्वीप कोषांग की की गई बैठक।

rktvnews

दुमका: उपविकास आयुक्त ने बंद पड़े पेयजलापूर्ति योजना का किया निरीक्षण ।

rktvnews

Leave a Comment