RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

रोहतास:जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र एवं एक पशु चिकित्सालय के निरीक्षण में एक आंगनबाड़ी केंद्र को पाया बंद।

रोहतास/ बिहार 13 अक्टूबर।आज जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा तिलौथू प्रखंड में एक आंगनबाड़ी केंद्र एवं एक पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 51 बंद पाया गया । जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तिलोथू एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्र समय से खुलने एवं समय से बंद होने तथा वहां निर्धारित सेवाओं का गुणवत्ता के साथ संचालन करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के समय प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय तिलौथू खुला पाया गया। वहां लोगों को आवश्यक सेवाएं दी जा रही थी। वहां उपस्थित चिकित्सा एवं अन्य कर्मियों को जिला पदाधिकारी द्वारा और बेहतर करने तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शेखर आनंद भी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान:राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ: हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ने पहले ही साल में कई बड़े निर्णय लिए :दौसा जिला प्रभारी मंत्री

rktvnews

भोजपुर:प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा स्वचिकित्सा और स्वरोजगार मुहैया कराना उदेश्य:डॉ पी पुष्कर

rktvnews

उत्तराखंड:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में अत्याधुनिक डीपीएसयू भवन का उद्घाटन किया और रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रदर्शन की समीक्षा की।

rktvnews

आजमगढ़:कर्तव्यों के प्रति आस्था है,तो मुश्किलों में भी रास्ता है:अपर महाप्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे,विनोद कुमार शुक्ल

rktvnews

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आयुष की बुनियादी संरचना में मजबूती लानी होगी ताकि जनसंख्या का बड़ा भाग आयुष सेवाओं का लाभ उठा सके।

rktvnews

Leave a Comment