RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर:मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा मंडल कारा में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

आरा /भोजपुर10 अक्टूबर ।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विधिक जागरूकता शिविर सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आरा मंडल कारा में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि इस जागरूकता शिविर सह स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कराधीन बंदियों के बीच जागरूकता फैलाते हुए उनका मानसिक स्वास्थ्य की जांच करना है। आगे सचिव ने बताया कि इस संबंध में मानसिक आरोग्यशाला कोईलवर के निदेशक को चिकित्सक की टीम उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया था जिस संबंध में चिकित्सक द्वारा वहां कराधीन बंदियों का स्वास्थ्य जांच भी किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक का गौरव कृष्ण, सहायक अधीक्षक शबनम, मानसिक आरोग्यशाला कोईलवर से आए डॉ गुंजेश कुमार विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी मनोचिकित्सक, चंदन कुमार परिचारिका श्रेणी ए, जयपाल मांझी साईकियाट्रिक सोशल वर्कर के साथ जेल पैनल अधिवक्ता जयंत कुमार सिंह एवं पारा विधिक स्वयंसेवक शराफत अली, राधेश्याम प्रसाद शाह, पवन कुमार पांडे उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निर्वाचन वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की।

rktvnews

सीनियर ऑफिसर मीटिंग! सभी अधिकारी कर्मयोगी की भावना से मिलकर कार्य करें – मुख्य सचिव

rktvnews

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट–2026:‘सशक्त भारत के लिए एआई आधारित सुशासन’ सॉल्यूशंस के प्रदर्शन से ‘एमपी पेवेलियन’ बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने हरित हाइड्रोजन अनुसंधान और क्षमता निर्माण में भारत-नीदरलैंड सहयोग सुदृढ किया।

rktvnews

रायपुर:एमिटी विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल।

rktvnews

Leave a Comment