RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोपाल:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर किया नमन।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 8 अक्टूबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दीं। जे.पी. अथवा ‘लोक नायक’ के नाम से प्रसिद्ध श्री जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राजनेता थे। भारत सरकार ने उन्हें सन 1998 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा। सन 1965 में उन्हें समाज सेवा के लिए ‘रैमन मैगसेसे’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण का निधन लम्बी बीमारी के बाद 8 अक्टूबर 1979 को पटना में हुआ।

Related posts

भोजपुर: सड़क दुर्घटना में मृत फोटोग्राफर के परिजन से मिले एसोसिएशन के अधिकारी,प्रदान की सहयोग राशि।

rktvnews

राजस्थान:किसान रजिस्ट्री शिविरों का हुआ शुभारंभ, किसानों को मिली 11 अंकों की विशिष्ट पहचान ।

rktvnews

नारनौल:जनवरी में लगेंगे मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर ने की वीसी।

rktvnews

भोजपुर:डिग्री कालेजों में 1जुलाई से शुरू होगी कक्षा संचालन समय-सीमा में तैयारी पूर्ण करें : जिलाधिकारी

rktvnews

राजस्थान:सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

भोजपुर: 03 नवंबर को रात्री में पाँच घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

Leave a Comment