RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिला अनुश्रवण एवं जन शिकायत निवारण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की।

नवादा/बिहार 6 अक्टूबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिला अनुश्रवण एवं जन शिकायत निवारण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक किये । आज योजना में लाभ ले रहे सभी किसानों के ई-केवाईसी के सत्यापन की समीक्षा, लाभुकों का बैंक खाता, आधार एवं एनपीसीआई से लिंक की अद्यतन समीक्षा की गई। आधार अनुरूप किसानों के नाम सुधार स्थिति के प्रगति की समीक्षा , लाभार्थियों का शत्-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के प्रगति की समीक्षा हुई। आयकर भुगतान करने के कारण अयोग्य किसानों एवं अन्य कारणों से अयोग्य किसानों से राषि वापसी की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी के बारे में कहा कि कुल लाभान्वित किसानों की संख्या 01 लाख 83 हजार 420 है। जिसमें सर्वाधिक पकरीबरावां प्रखंड का 28 हजार 139 और सबसे न्यूनतम काषीचक प्रखंड का 05 हजार 341 है। 90 प्रतिसत से अधिक किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण हो गया है। ई-केवाईसी निलंबित किसानों की संख्या 18050 है, जो 10 प्रतिसत है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत अस्वीकृत आवेदनों के संबंध में कई आवश्यक निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिये।
उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्र ने आत्मा में प्राप्त आवंटन के सदुपयोग के संबंध में कई आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कृषकों को मार्गदर्शन करने के लिए किसान मेला का आयोजन केवीके शेखोदेवरा और नवादा नगर परिषद क्षेत्र में कराने का निर्देश दिया। सहायक अभियंता लघु सिंचाई ने बताया कि जिले में 101 नलकूपों को सिंचाई के लिए चालू किया गया था जिसमें से अभी 95 कार्यरूप है। शेष नलकूपों को ठीक करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है । आज की बैठक में श्री उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता नवादा, संतोष कुमार सुमन जिला कृषि पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, डाॅ0 रंजन कुमार वरीय कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि से संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

हिन्दी दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त, सारण प्रियंका रानी ने दी जिलावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

बक्सर:मध्य विद्यालय, राजपुर में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के पूर्व दिवस पर हुआ जनसंवाद, शिक्षा व भ्रष्टाचार रहा मुद्दा।

rktvnews

नशे में हंगामा मचा रहे शराबी पति को पत्नी ने भिजवाया जेल!मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का।

rktvnews

भारत-ब्रिटेन साझेदारी अब लिविंग-ब्रिज, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और नॉलेज पार्टनरशिप पर केन्द्रित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment